May 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आधीरात से लाइन में लगे किसान, 11 घंटे बाद मिला मात्र 5 लीटर डीजल, लैलूंगा में डीजल संकट से हाहाकार पेट्रोल-डीजल संकट व महंगाई के खिलाफ सरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक में जमकर नारेबाजी   स्वागत द्वार से टकराई कैंपर वाहन, ट्रांसपोर्टर सहित दो की मौके पर मौत, दो गंभीर, घरघोड़ा के झरियापाली के पास हुआ भीषण सड़क हादसा रायगढ़ में 45 पार पहुंचा तापमान, कुलर, पंखे फैल, एसी भी नही आ रही काम, तेज चिलचिलाती धूप, गर्मी और उमस से लोग बेहाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 किलो गांजा के साथ कार सवार तस्कर गिरफ्तार फर्जी ई-वे बिल बनाकर चोरी का स्क्रैप खपाने वाले गिरोह पर पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज, टैक्स चोरी और चोरी के कबाड़ परिवहन मामले में ओडिशा-छत्तीसगढ़ के आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल-डीजल संकट व महंगाई के खिलाफ सरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक में जमकर नारेबाजी  

सारंगढ़। देश में पेट्रोल-डीजल की कमी, लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया द्वारा बुधवार को गांधी चौक सरिया में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, वहीं डीजल संकट के कारण किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। किसानों को पेट्रोल पंपों में लंबी-लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है, बावजूद इसके पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं मिल पा रहा है।
धरना प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में पेट्रोल-डीजल संकट से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर खेती-किसानी के इस समय में किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। डीजल की कमी के चलते ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताते नजर आए। गांधी चौक में काफी देर तक नारेबाजी और भाषणों का दौर चलता रहा।कृषि डिवाइस
ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी महेश देहरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर हर जरूरी वस्तु पर पड़ रहा है, जिससे आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल की किल्लत के कारण किसान घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं दिया जा रहा। महंगाई के साथ-साथ ईंधन संकट की मार भी किसानों को झेलनी पड़ रही है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने कहा कि डीजल नहीं मिलने से किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि डब्बों में डीजल नहीं दिए जाने के कारण किसान खेतों से ट्रैक्टर और हार्वेस्टर लेकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं और लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं। इसके बावजूद कई किसानों को पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में सरकार किसानों को राहत देने के बजाय परेशान कर रही है। बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और अव्यवस्था से आम जनता में भारी नाराजगी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?