August 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, जिंदल पावर समेत 6 औद्योगिक इकाइयों पर 2.83 लाख का जुर्माना आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, चोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी और डेटा अपडेट करने के दिये सख्त निर्देश

पेट्रोल-डीजल संकट व महंगाई के खिलाफ सरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक में जमकर नारेबाजी  

सारंगढ़। देश में पेट्रोल-डीजल की कमी, लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया द्वारा बुधवार को गांधी चौक सरिया में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, वहीं डीजल संकट के कारण किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। किसानों को पेट्रोल पंपों में लंबी-लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है, बावजूद इसके पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं मिल पा रहा है।
धरना प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में पेट्रोल-डीजल संकट से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर खेती-किसानी के इस समय में किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। डीजल की कमी के चलते ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताते नजर आए। गांधी चौक में काफी देर तक नारेबाजी और भाषणों का दौर चलता रहा।कृषि डिवाइस
ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी महेश देहरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर हर जरूरी वस्तु पर पड़ रहा है, जिससे आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल की किल्लत के कारण किसान घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं दिया जा रहा। महंगाई के साथ-साथ ईंधन संकट की मार भी किसानों को झेलनी पड़ रही है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने कहा कि डीजल नहीं मिलने से किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि डब्बों में डीजल नहीं दिए जाने के कारण किसान खेतों से ट्रैक्टर और हार्वेस्टर लेकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं और लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं। इसके बावजूद कई किसानों को पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में सरकार किसानों को राहत देने के बजाय परेशान कर रही है। बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और अव्यवस्था से आम जनता में भारी नाराजगी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?