May 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जोखिम में जान,फिर भी लापरवाही आ रही सामने, पचधारी एनीकट में प्रतिबंद्ध का नही दिख रहा असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, लू के लक्षण दिखें तो तुरंत करें प्राथमिक उपचार, गंभीर स्थिति में लें चिकित्सकीय सहायता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश शर्मा को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, निलांचल भवन में जुटे विभिन्न दलों के नेता और शहरवासी, राजनीति को समाज सेवा मानने वाले नेक इंसान को नम आँखों से किया याद आबकारी उड़नदस्ता टीम ने उड़ीसा के गांजा सप्लायर पति पत्नी को एक साथ साढे चार लाख रु कीमती 22.6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया आग की चपेट में आने से 40 से अधिक बाइक जलकर राख, कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में लगी आग महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

औद्योगिक हादसों पर लगाम लगाने पहल तेज, एनआर इस्पात में फायर मॉक ड्रिल, एमएसपी स्टील में सुरक्षा वर्कशॉप आयोजित

रायगढ़ । जिले में लगातार सामने आ रहे औद्योगिक हादसों के बीच औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू की है। कारखानों में दुर्घटनाओं में कमी लाने और कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में मॉक ड्रिल और सुरक्षा कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को एनआर इस्पात एंड प्राइवेट लिमिटेड के कारखाना परिसर में फायर बेस्ड मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य, आग पर नियंत्रण पाने के तरीके तथा जान-माल की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार की आग में कौन-सा अग्निशामक यंत्र उपयोग किया जाना चाहिए।
मॉक ड्रिल के दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने की संभावित परिस्थितियों का प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। वहीं 22 मई को एमएसपी स्टील में सुरक्षा वर्कशॉप एवं नॉलेज शेयरिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 10 बड़े कारखानों के लगभग 50 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उद्योगों में अपनाई जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तथा औद्योगिक जोखिमों को कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने म्यूचुअल एड सिस्टम के तहत उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रेरित किया। कारखाना प्रतिनिधियों ने स्पंज आयरन और स्टील मेकिंग प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों को लेकर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।
विभाग का मानना है कि लगातार जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण और सुरक्षा अभ्यास के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों में हादसों की संभावनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?