August 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में लगे 5 भारी वाहन जब्त

रायगढ़। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज अमला लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कस रहा है। इसी कड़ी में शनिवार रात से रविवार सुबह तक जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल और खरसिया क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रेत खदानों और खनिज परिवहन कर रहे भारी वाहनों की सघन जांच की गई।

जिला खनिज अधिकारी श्री रमाकांत सोनी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त कुल 5 भारी वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। अभियान के दौरान रेत खदानों, खनिज परिवहन मार्गों तथा संदेहास्पद भारी वाहनों की लगातार जांच की गई। जांच के दौरान घरघोड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा वाहन को जब्त किया गया। विभागीय कार्रवाई के बाद उक्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से घरघोड़ा थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार पूंजीपथरा क्षेत्र में निम्न श्रेणी चूना पत्थर एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा और दो ट्रेलर सहित कुल चार वाहनों को पकड़ा गया। विभागीय अधिकारियों ने वाहनों की जांच के बाद उन्हें जब्त कर पूंजीपथरा थाना में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा है। पूछताछ में वाहन चालकों ने बताया कि गिट्टी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टिंबरलगा एवं गुलेढ़ी क्षेत्र की खदानों से लोड कर लाई गई थी।
जिला खनिज विभाग ने सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग के अनुसार प्रकरणों में नियमानुसार आगे दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।रात्रिकालीन कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आशीष गढ़पाले, खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा सहित जिला खनिज उड़नदस्ता दल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे। पूरी कार्रवाई के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए खनिज परिवहन मार्गों पर जांच अभियान संचालित किया गया।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार सघन कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?