May 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामभांठा संजय मैदान में बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा था सोल्यूशन, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, आरोपी के कब्जे से 19 नग सुपर मैक्स सोल्यूशन महिला क्रिकेट में बड़ी सफलता, पक्षालिका व साईत्रिशा का राज्य में चयन RAIGARH NEWS जमीन विवाद में तीर मारकर भतीजे की हत्या, आरोपी बड़े पिता को आजीवन कारावास सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 245 आवेदन प्राप्त, पट्टा, महतारी वंदन, पेंशन एवं सड़क-नाली निर्माण से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख एनटीपीसी लारा की अगुवाई में अडानी, जिंदल व क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए केलो नदी को दूषित करने वाले सिंघल स्टील की एक और प्लांट की स्थापना, 17 लाख टन आयरन कंसंट्रेट वाले ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट के लिए 6 जुलाई को जन सुनवाई

एनटीपीसी लारा की अगुवाई में अडानी, जिंदल व क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए

रायगढ़. सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने और सर्वाेत्तम सुरक्षा प्रथाओं को साझा करने के उद्देश्य से एनटीपीसी लिमिटेड, लारा की एक अनूठी पहल के तहत नजदीकी उद्योगों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उप निदेशक (फैक्ट्री), रायगढ़, राहुल पटेल, के. सी. सिंघा रॉय, महाप्रबंधक (संचालन एवं रखरखाव) और प्रमुख उद्योगों जैसे अडानी पावर, रायगढ़, जिंदल पावर लिमिटेड, तमनार, जेएसडब्ल्यू स्टील, सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक के दौरान, क्क्प्भ्ै रायगढ़ ने हाल ही की औद्योगिक घटनाओं से मिली सीख साझा की और एनटीपीसी लारा के सहयोगात्मक सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अन्य उद्योगों को भी इस तरह की पहल करने के लिए प्रेरित किया, ताकि सुरक्षा संस्कृति को मजबूत किया जा सके और मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने उद्योगों को आपातकालीन परिस्थितियों में एक-दूसरे का समर्थन करने, उपलब्ध संसाधनों को साझा करने और मिलकर सुरक्षा कार्यक्रम जैसे कि मॉक ड्रिल, सुरक्षा ऑडिट, वेबिनार और जागरूकता अभियान आयोजित करने की सलाह दी, जिससे उद्योगों के बीच समन्वय और सुरक्षा जागरूकता बढ़ सके।
महाप्रबंधक (संचालन एवं रखरखाव) ने सहयोगात्मक प्रयासों, सर्वाेत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और आपातकालीन परिस्थितियों में आपसी समर्थन के महत्व पर जोर देते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और सक्रिय सुरक्षा भागीदारी एक मजबूत और सुरक्षित औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए अनिवार्य हैं।
यह पहल एनटीपीसी लारा की सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने और क्षेत्रीय औद्योगिक इकाइयों के बीच सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामभांठा संजय मैदान में बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा था सोल्यूशन, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, आरोपी के कब्जे से 19 नग सुपर मैक्स सोल्यूशन

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?