August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

पुलिस ने नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले किराना दुकानदार को किया गिरफ्तार, गेरवानी केसर जंगल में शराब रेड, 22 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा “ऑपरेशन आघात” लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में कल थाना जूटमिल एवं थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार और अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। विदित हो कि एक दिन पूर्व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। लगातार हो रही कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।

जेल कॉम्प्लेक्स स्थित किराना दुकान में सोल्यूशन ट्यूब बेचने पर जूटमिल पुलिस की रेड कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक जूटमिल पुलिस को सूचना मिली थी कि केलो पुल के पास जेल कॉम्प्लेक्स स्थित संतोष किराना दुकान में किराना सामान के साथ MAXO BOND ADHESIVE सोल्यूशन ट्यूब रखकर छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो 2-3 नाबालिग लड़के कपड़े में सोल्यूशन लगाकर नशा करते मिले, जो पुलिस को देखकर भाग गए।
दुकान संचालक ने अपना नाम संतोष वाधवानी पिता स्व. रमन दास वाधवानी उम्र 57 वर्ष निवासी पंचवटी नगर बोईरदादर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ बताया। गवाहों की उपस्थिति में दुकान की तलाशी लेने पर एक एल्यूमिनियम डिब्बे से MAXO BOND ADHESIVE कंपनी के 50 एमएल के 13 नग तथा 10 एमएल के 39 नग सोल्यूशन ट्यूब एवं बिक्री रकम 450 रुपये (कुल 1555 रूपये) बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह नाबालिग बच्चों को प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर सोल्यूशन बेचता था, जबकि उसे यह जानकारी थी कि बच्चे इसका उपयोग नशे के रूप में कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव, नरेश रजक एवं परमानंद सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?