August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खम्हार में दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, 1.13 लाख की जप्ती, जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार गुम बालिका को जम्मू ढूंढने गई पुसौर पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के घर दबिश देकर 16 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, 17.55 लाख का माल और वाहन जब्त, ओडिशा से पूंजीपथरा आ रहा था अवैध स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक पकड़ा श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

तमनार और खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, तमनार पुलिस ने ग्राम उत्तर रेगांव में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार , चौकी खरसिया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना तमनार एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
तमनार पुलिस ने ग्राम उत्तर रेगांव में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार दिनांक 28 मई 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उत्तर रेगांव निवासी बसंत सिदार अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। जांच के दौरान आरोपी बसंत सिदार पिता खगेश्वर सिदार, उम्र 35 वर्ष, निवासी उत्तर रेगांव के कब्जे से तीन नग पांच-पांच लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, आरक्षक रंजीत भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं थाना तमनार स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चौकी खरसिया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों पर कार्रवाई कर भेजा जेल
इसी प्रकार चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई में तेलीकोट घरसापार क्षेत्र में घेराबंदी कर शैलेन्द्र महिस पिता स्व. केशव प्रसाद महिस, उम्र 35 वर्ष, निवासी महिस मोहल्ला तेलीकोट को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक थैले में रखी लगभग 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 1,400 रुपये है, बरामद की गई।
दूसरी कार्रवाई ग्राम अंजोरीपाली क्षेत्र में की गई, जहां सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दुबे सिंह राठिया पिता शिव सिंह राठिया, निवासी अंजोरीपाली को पकड़ा गया। आरोपी अपने साथ 15 लीटर क्षमता के प्लास्टिक डिब्बे में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया की कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, आरक्षक साविल चंद्रा एवं आरक्षक कीर्ति सिदार की सक्रिय सहभागिता रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?