June 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से लूटी रकम एवं दो मोबाइल फोन बरामद औद्योगिक दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर रायगढ़ के 5 कारखानों पर कार्रवाई, श्रम न्यायालय ने लगाया 5 लाख 25 हजार रुपये का अर्थदण्ड रायगढ़ जिले को मिले 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षक, एसएसपी दिए जनसेवा और अनुशासन की सीख, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अनुशासन, ईमानदारी एवं सेवाभाव से कार्य करने के दिए निर्देश धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार, अभियान संवेदना : महिला को भय दिखाकर परिचित ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार खेतों के ट्यूबवेल से तांबा वायर चोरी करने वाले तीन चोर और एक चोरी तार खरीदी का आरोपी गिरफ्तार, सिलसिलेवार चोरियों पर पुसौर पुलिस ने लगाया अंकुश, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, तीन बाइक सवार घायल, ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, फिर दो मोटरसाइकिलों को चपेट में लेकर डिवाइडर से टकराया

लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से लूटी रकम एवं दो मोबाइल फोन बरामद

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस द्वारा लूट की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना को लेकर कल 01 जून को प्रार्थी संजय सिंह सिदार पिता महेश राम सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सिंघरा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती ने चौकी खरसिया में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 29 मई को वह शादी कार्ड लेने एवं एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने खरसिया आया था। उसने एटीएम से 35 हजार रुपये निकाले और इसके बाद शराब भट्टी गया।
इसी दौरान उसकी मुलाकात छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान से हुई, जिसने मोटरसाइकिल में साथ चलने की बात कही। प्रार्थी उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर बंधवा तालाब स्थित पीपल पेड़ के पास पहुंचा, जहां पहले से मौजूद उसके साथी द्वारिका चौहान एवं राहुल सिदार मिले। तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और उसके पास रखे 35 हजार रुपये लूटकर अटल आवास की ओर फरार हो गए।
घटना से डरे हुए प्रार्थी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पीड़ित की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 263/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा पीड़ित गवाहों से पूछताछ कर संदेहियों की पहचान किया गया फिर पुलिस टीम लेकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान, द्वारिका चौहान एवं राहुल सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया तथा अपने मेमोरेंडम कथन में लूट की वारदात में शामिल होना बताया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूटी गई 35 हजार रुपये की राशि में से 32 हजार 500 रुपये शराब एवं अन्य खर्चों में खर्च कर दिए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से शेष 2 हजार 500 रुपये नगद एवं घटना से संबंधित दो मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किए गए हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का खुलासा, मोबाइल, एलसीडी टीवी, इंडक्शन और पंखा चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल खरीदने वाला आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में, लाखों रुपये का सामान बरामद

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?