August 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा , ‘मन की बात’ , संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खम्हार में दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, 1.13 लाख की जप्ती, जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार गुम बालिका को जम्मू ढूंढने गई पुसौर पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के घर दबिश देकर 16 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही में अप्रैल माह में 3.5 किलो गांजा के साथ पकड़े गए फरार तस्कर के दो साथी

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी दर्शन प्रसाद चौहान (22 वर्ष) निवासी पतराटोली, पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी अप्रैल माह में पकड़े गए गांजा तस्करों से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई।

09 अप्रैल को 3.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर पकड़े गए थे
जानकारी के अनुसार 09 अप्रैल को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना के सामने लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 ML 1015 में सवार दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विजय सिदार निवासी चांदमारी रायगढ़ एवं शिवव्रत सिदार निवासी गोढ़ीकला, पत्थलगांव बताया। तलाशी लेने पर उनके पास रखे बैग से कुल 03 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये है, बरामद किया गया था। पुलिस ने अवैध गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन भी जब्त किए थे।
मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी विजय सिदार एवं शिवव्रत सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से “सुदर्शन” नामक व्यक्ति से गांजा खरीदने की जानकारी दी थी।
तकनीकी जांच से मिला सुराग, पत्थलगांव से आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एनडीपीएस प्रकरणों में एंड-टू-एंड कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों से प्राप्त मोबाइल नंबरों एवं तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर का उपयोग करने वाले व्यक्ति की पहचान दर्शन प्रसाद चौहान के रूप में हुई। घरघोड़ा पुलिस आरोपी पर निगाह रखे हुये थी कि कल पत्थलगांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर ट्रूकॉलर में “सुदर्शन” नाम प्रदर्शित होता है। उसने स्वीकार किया कि डम्फर ड्रायवरी के दौरान उसकी पहचान ग्राम गोढ़ीकला निवासी शिवव्रत उर्फ शिवा सिदार से हुई थी। दोनों के बीच संपर्क बढ़ने के बाद शिवव्रत द्वारा गांजा की मांग किए जाने पर उसने लगभग 3.5 किलोग्राम गांजा उपलब्ध कराया था। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव, एएसआई नरेन्द्र सिदार एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?