June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

रायगढ़, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पहाड़ मंदिर रोड, कौहाकुंडा उम्मीद घरौंदा में वृक्षारोपण एवं बच्चों को फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रणजीत सिंह हुरा, प्रदेश मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ एवं जिला कार्यक्रम प्रभारी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अनुपम पाल प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, श्री रविन्द्र सिंह भाटिया प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री आशीष ताम्रकार अध्यक्ष जोन-2, नगर निगम एवं वरिष्ठ पार्षद, श्री पावन अग्रवाल जिला मंत्री भाजपा,श्री असलम हुसैन जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री गुलाम रहमान खान सदस्य प्रदेश हज कमेटी छत्तीसगढ़ , श्रीमती मेहरून निशा , मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष गांधी जी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया तथा बच्चों को फल वितरित कर स्वस्थ जीवन एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के संयोजक साहिल मनिहार जिला महामंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं सह-संयोजक प्रदीप खलखो जिला उपाध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टोली सदस्य वंदना बौद्ध, सुंदर सिंह बल एवं वारिस खान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा से जिला महामंत्री सतनाम सिंह,जिला मंत्री परमजीत भाटिया , जिला मंत्री सलमा बेगम, जिला कोषाध्यक्ष हामिद अली, जिला मीडिया प्रभारी रईस अंसारी,नगर मंडल महामंत्री नियाज खान ,राकेश सिंह,मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अमरजीत भाटिया एवं व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सरबजीत सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला भाटिया संयोजक विजय दास , पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणेश यादव, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठेठवार, निकुंज शर्मा, मनोज अग्रवाल, मनप्रीत सिंह,दविंदर सिंह सलूजा,अमरजीत बग्गा, अरविन्द खनुजा, सचिन कुमार,
हसीना खान ,प्रीति लहरे ,सीमा मांझी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?