August 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-कलेक्टर रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल, पुरानी रंजिश को लेकर किशोर पर लात-घूंसों एवं स्टील के कड़े से किया हमला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की मौत से मचा हड़कंप, बाथरूम के बाहर मिला शव , पुलिस जांच में जुटी CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बल पर हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में था नामजद पति की हत्या के दोषी मां-बेटे को आजीवन कारावास, 1-1 हजार रुपए अर्थदंड, शराब के नशे में घर लौटे लच्छी राम की प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर की थी हत्या

भूमि पुत्रों को जमीन खाली करने धमका रहा भू-माफिया, बेदखली के डर से सहमे रेगड़ा के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

रायगढ़. जिले के ग्राम रेगडा के उरांवपारा मोहल्ले के निवासियों ने जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी वर्षों पुरानी आवासीय भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने और उन्हें वहां से हटाने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 1978 के आसपास शासन द्वारा स्वर्गीय लम्बू राठिया के परिवार को लगभग 5 एकड़ भूमि रिहायशी प्रयोजन के लिए प्रदान की गई थी। वर्तमान में उस भूमि पर पांच परिवार निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि स्वामी के निधन के बाद कुछ लोगों ने प्रस्तावित रिंग रोड का हवाला देते हुए दस्तावेजों में हेरफेर कर भूमि का वास्तविक स्वरूप और खसरा नंबर बदल दिया है।
निवासियों का कहना है कि संबंधित भूमि के आसपास शासकीय भूमि, खेल मैदान तथा वन विभाग द्वारा स्थापित सूचना बोर्ड भी मौजूद हैं, जिससे यह क्षेत्र सार्वजनिक उपयोग की भूमि के रूप में भी चिन्हित है। इसके बावजूद कुछ लोग उक्त जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा वहां रहने वाले परिवारों को बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं।
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, भूमि अभिलेखों की सत्यता की पड़ताल करने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर मोहल्ले के कई लोगों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन शिकायत मिलने के बाद जांच की संभावना जताई जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?