June 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 अलग-अलग मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार, 164 लीटर महुआ शराब एवं 67 पाव देशी शराब जब्त, दो बाइक भी की गई जप्त महिला थाना की कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से गिरफ्तार किया गया, शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 25 वर्षों बाद बायो बैच 2001 का सिल्वर जुबली रीयूनियन संपन्न रामबाग स्थित होटल पर अवैध गतिविधियों का आरोप, मोहल्लेवासियों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, सिंघल प्लांट तराईमाल के पास लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी, मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 6.168 किलोग्राम गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को मुखबिर सूचना पर दबोचा गया

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 6.168 किलोग्राम गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को मुखबिर सूचना पर दबोचा गया

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे गांजा तस्कर सतीश गोरख पिता चन्द्र प्रकाश गोरख, उम्र 31 वर्ष, निवासी सोनकरपारा, रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि 25.05.2026 को मुखबिर सूचना पर साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में रेड कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी इरशाद खान पिता कुर्बान खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी बीड़पारा रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से 06 पैकेट गांजा, कुल वजन 6.168 किलोग्राम, बरामद किया गया था। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था।
पूछताछ में इरशाद खान ने खुलासा किया कि वह अपने साढ़ू मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद, उम्र 43 वर्ष, निवासी जोगीडीपा के साथ मिलकर गांजा की बिक्री करता है तथा दो दिन पूर्व मोहम्मद वसीम ने उसके घर पर बिक्री के लिए गांजा रखा था। सूचना पर पुलिस टीम ने जोगीडीपा पहुंचकर मोहम्मद वसीम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री करना स्वीकार किया तथा बताया कि उसका एक साथी सतीश गोरख उन्हें ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराता है। उसने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व सतीश गोरख ने ही 06 पैकेट गांजा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। इस आधार पर गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई थी।
प्रकरण में फरार आरोपी सतीश गोरख की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 10.06.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बकरी-बकरों की खरीदी-बिक्री का कार्य करता है तथा इसी सिलसिले में ओडिशा जाता था। आरोपी ने स्वीकार किया कि दिनांक 23.05.2026 को वह ओडिशा प्रांत के कनकतुरा जाकर एक अज्ञात व्यक्ति से 06 पैकेट गांजा खरीदकर लाया था, जिसे जोगीडीपा निवासी मोहम्मद वसीम को बिक्री के लिए दिया था। आरोपी ने बताया कि गांजा बिक्री से उसे ₹30,000 प्राप्त हुए थे, जिनमें से ₹2,750 शेष बचे थे। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना में प्रयुक्त उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तालाब में नहाने के दौरान पानी में गिर गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,750 नगद जब्त किया है।
अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी सतीश गोरख को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, सिंघल प्लांट तराईमाल के पास लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी, मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?