June 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 अलग-अलग मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार, 164 लीटर महुआ शराब एवं 67 पाव देशी शराब जब्त, दो बाइक भी की गई जप्त महिला थाना की कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से गिरफ्तार किया गया, शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 25 वर्षों बाद बायो बैच 2001 का सिल्वर जुबली रीयूनियन संपन्न रामबाग स्थित होटल पर अवैध गतिविधियों का आरोप, मोहल्लेवासियों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, सिंघल प्लांट तराईमाल के पास लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी, मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 6.168 किलोग्राम गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को मुखबिर सूचना पर दबोचा गया

रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 अलग-अलग मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार, 164 लीटर महुआ शराब एवं 67 पाव देशी शराब जब्त, दो बाइक भी की गई जप्त

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पिछले दो दिनों में अवैध शराब के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की गई। इस दौरान 08 प्रकरणों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 164 लीटर महुआ शराब एवं 67 पाव देशी शराब जब्त की गई है। इनमें सबसे बड़ी कार्रवाई आज थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा की गई, जहां दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 लीटर महुआ शराब तथा दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

पूंजीपथरा पुलिस की पहली कार्रवाई : 30 लीटर महुआ शराब जब्त
आज थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम पूंजीपथरा स्थित स्केनिया प्लांट के पीछे पूंजीपथरा मार्ग पर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 JA 4863 में अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी (1) अमीलाल राठिया पिता रामनाथ राठिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी छर्राटांगर एवं (2) सुखसागर निषाद पिता देवानंद निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी छर्राटांगर, थाना पूंजीपथरा को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एक-एक लीटर की प्लास्टिक पन्नी पाउच में भरी 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,000 है, बरामद की गई।

पूंजीपथरा पुलिस की दूसरी कार्रवाई : 70 लीटर महुआ शराब बरामद
इसी दौरान स्केनिया प्लांट के पीछे पूंजीपथरा मार्ग पर ही बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी (1) माधव सिंह सेठ पिता लक्ष्मण सिंह, उम्र 44 वर्ष, निवासी सराईपाली एवं (2) विदेशी यादव पिता शौंकीलाल यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी भैसंगढ़ी बड़गांव, थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 70 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
दोनों मामलों में पुलिस द्वारा कुल 100 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 तथा परिवहन में प्रयुक्त पल्सर एवं हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, कुल कीमत लगभग ₹1,30,000, जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

अन्य थाना क्षेत्रों की कार्रवाई
ऑपरेशन आघात के तहत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना तमनार पुलिस द्वारा 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतरारोड़ पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग कार्रवाई में 20 पाव देशी शराब एवं 42 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसी प्रकार थाना छाल पुलिस ने एक आरोपी से 07 लीटर महुआ शराब बरामद की, जबकि थाना खरसिया पुलिस ने 47 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, सिंघल प्लांट तराईमाल के पास लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी, मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?