August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिला कांग्रेस ने मनाया पारंपरिक हरेली तिहार, गेड़ी चढ़कर व नारियल फेंककर निभाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा रायगढ़ चैम्बर की नई टीम को प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने दी बधाई दो महीने से वेतन अटका, उधारी के सहारे घर चला रहे शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मी हरेली तिहार पर बैगा ने किया गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ, पाठ माउली, घाट माउली , गौटीन गौंटिया, भात परसी, ठाकुर देव और रक्सा की हुई पूजा विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस पर रायगढ़ में निकली भव्य रैली, समाज ने महापुरुषों को किया नमन
जिला कांग्रेस ने मनाया पारंपरिक हरेली तिहार, गेड़ी चढ़कर व नारियल फेंककर निभाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा रायगढ़ चैम्बर की नई टीम को प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने दी बधाई दो महीने से वेतन अटका, उधारी के सहारे घर चला रहे शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मी हरेली तिहार पर बैगा ने किया गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ, पाठ माउली, घाट माउली , गौटीन गौंटिया, भात परसी, ठाकुर देव और रक्सा की हुई पूजा विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस पर रायगढ़ में निकली भव्य रैली, समाज ने महापुरुषों को किया नमन

विकसित हो रहा रायगढ़ रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन

रायगढ़ ।आने वाले दिनों में रायगढ़ रेलवे स्टेशन पूरी तरह नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए रेलवे द्वारा व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण, उन्नयन एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज रेलवे अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त तथा रायगढ़ एसडीएम के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टेशन भवन, मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, प्रतीक्षालय, सड़क संपर्क मार्ग, जल निकासी व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्रियों के लिए विकसित की जा रही अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जुलाई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख और व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। बिहार, झारखंड, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार की भूमिका निभाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए भारत सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को आधुनिक वास्तुशिल्प के अनुरूप नया स्वरूप दिया जा रहा है। स्टेशन परिसर में व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बुकिंग कार्यालय का उन्नयन, प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हॉल, बेहतर बैठने की व्यवस्था तथा स्वच्छ एवं सुविधाजनक यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। मुख्य सड़क से रेलवे स्टेशन तक पहुंच मार्ग को बेहतर बनाया जा रहा है ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्टेशन परिसर में आकर्षक साज-सज्जा, हरित विकास, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण के विभिन्न कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ एवं बेलपहाड़ रेलवे स्टेशनों के विकास एवं उन्नयन कार्यों के लिए कुल 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से दोनों स्टेशनों में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि रायगढ़ जिले में आने वाले यात्रियों की पहली छाप रेलवे स्टेशन से ही बनती है। इसलिए स्टेशन का विकास केवल अधोसंरचना उन्नयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिले की पहचान, छवि और यात्री सुविधाओं से भी जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और रेलवे अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद रायगढ़ रेलवे स्टेशन न केवल अधिक आकर्षक और आधुनिक दिखाई देगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे जिले की पहचान को नई मजबूती मिलने के साथ-साथ यात्रियों को भी सुविधाजनक एवं सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?