August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

भगवान से नाराज युवक ने हनुमान प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, आस्था पर चोट से भड़के लोग, पुलिस ने लिया हिरासत में

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिराईपानी गांव में शुक्रवार शाम एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। वर्षों से मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले एक युवक ने अचानक हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने न केवल हनुमानजी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की, बल्कि मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जैसे ही इसकी खबर गांव में फैली, बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंच गए। आस्था पर चोट से नाराज लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। स्थिति तनावपूर्ण होते देख सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अमित सिंह (निवासी इंदिरा नगर, चिराईपानी, मूल निवासी छपरा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका अमित पिछले कई वर्षों से उक्त मंदिर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करने आता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी मनोकामना के पूर्ण नहीं होने से वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान और भगवान से नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी में उसने मंदिर पहुंचकर प्रतिमा पर अपना गुस्सा उतार दिया।
घटना के बाद मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु जुट गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
चिराईपानी जैसे शांत गांव में इस तरह की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस मंदिर में आरोपी वर्षों तक माथा टेकता रहा, उसी मंदिर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना समझ से परे है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना केवल आवेश में की गई हरकत थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?