June 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पूर्व सांसद व युवाओं के प्रेरणास्रोत संजय गांधी की कांग्रेस ने मनाई पुण्यतिथि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा हाईवे पर ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब पीकर वाहन चलाते मिले 5 भारी वाहन चालक राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा: आयुक्त क्षत्रिय, कहा- लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से करें सुनियोजित कार्य, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी के सिर और हाथों पर डंडे से किया प्राणघातक हमला एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चम्पा यादव को गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी चिंतामणी उर्फ चेता यादव जशपुर से गिरफ्तार, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से खुला नेटवर्क मेन रोड पर तलवार लहराकर वाले युवक पर कापू पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, घेराबंदी कर मौके पर दबोचा गया, आरोपी से नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त

सरकारी स्कूलों में धार्मिक गतिविधियों पर रोक के आदेश का आदिवासी समाज ने किया विरोध, संयुक्त ज्ञापन सौंपकर निरस्तीकरण की मांग

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में धार्मिक गतिविधियों के आयोजन पर रोक लगाने संबंधी जारी आदेश के खिलाफ आदिवासी समाज, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। इस मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और संस्कृति मंत्री के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है।

छ.ग. सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष सुनील मिंज की अगुवाई में महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा 12 जून को जारी आदेश में स्कूल परिसरों में धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई गई है। आदिवासी समाज का कहना है कि यह आदेश उनकी पारंपरिक सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान पर सीधा आघात है। उनका तर्क है कि आदिवासी समुदाय की परंपराएं, प्रकृति पूजा, लोक संस्कृति और सामाजिक रीति-रिवाज उनकी पहचान का मूल आधार हैं, जिन्हें शिक्षा से अलग नहीं किया जा सकता।
संयुक्त ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 25, 28, 29, 46 और अन्य प्रावधान सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता, सांस्कृतिक संरक्षण और समान अवसर का अधिकार देते हैं। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि स्कूलों में प्रार्थना, पर्व-त्योहार, सांस्कृतिक अनुष्ठान और पारंपरिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है, तो इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक समझ पर विपरीत असर पड़ेगा।
ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें आदेश को निरस्त करना, सरकारी स्कूलों में सभी धर्मों और समुदायों की सांस्कृतिक गतिविधियों को समान अवसर देना, नैतिक शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण आधारित कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्थानीय परंपराओं को संरक्षित रखना और शिक्षा नीति निर्माण में आदिवासी प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल है।
संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो राज्यभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा, संस्कृति और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर प्रदेश में नई बहस छेड़ दी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा: आयुक्त क्षत्रिय, कहा- लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से करें सुनियोजित कार्य, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी के सिर और हाथों पर डंडे से किया प्राणघातक हमला

मेन रोड पर तलवार लहराकर वाले युवक पर कापू पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, घेराबंदी कर मौके पर दबोचा गया, आरोपी से नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?