June 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की महुआ शराब पर कार्रवाई, 21 लीटर महुआ शराब एवं 250 कि.ग्रा. महुआ लाहन जब्त एक आरोपी जेल दाखिल 50 दिन तक मौत से लड़ता रहा नवजात, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी, उम्मीद छोड़ चुके माता-पिता को स्वस्थ शिशु सौंपा, चिकित्सकों की सेवा भावना बनी मिसाल लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ भाजपा ने निकाली आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस मशाल रैली नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान, करतूत के बाद अब गया जेल होटलों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रमुख बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग

रायगढ़ इस्पात में फर्नेश पंचर होनें से मची अफरा-तफरी, चार श्रमिक घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, एक की हालत गंभीर

रायगढ़, बुधवार की दोपहर अचानक फर्नेस पंचर हो जाने की घटना में रायगढ़ इस्पात के चार श्रमिक घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के अनुसार शहर से तकरीबन 16 किलोमीटर दूर गेरवानी में संचालित रायगढ़ इस्पात में आज दोपहर 12 बजे के आसपास काम करते समय एकाएक फर्नेस पंचर हो गया। इस दौरान हुए एक धमाके के दौरान अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि डर के मारे मजदूर जान बचाने इधर उधर भागने लगे इसी बीच चार श्रमिक अमरेश कुमार, फिरोज आलम खान, रामनाथ सूर्यवंशी, फूलेंद्र कुमार में से तीन लोग 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं वही एक श्रमिक ऊपर से गिरकर घायल हुआ है। वहीं बाकी के हाथ, पैर झुलसने के अलावा मुंह में भी स्टीम घुस गया है।
मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घायलों को रायगढ़ जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत सामान्य है वहीं एक गंभीर है। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पूंजीपथरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रायगढ़ इस्पात एण्ड पॉवर प्राईवेट लिमिटेड के मैनेजर सुनील कुमार पंडा ने बताया कि बरसात के दिनों में रॉ मटेरियल में कुछ मास्चर आ जाता है इस दौरान फर्नेश जब हीट होता है तो कभी-कभी इस तरह की घटना होती है। आज हुई घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी और उपर में जो श्रमिक थे उन्हें जहां जगह मिला वहां कूद गए। इस दौरान चार श्रमिकों को चोट आई है।
औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राहुल पटेल ने बताया कि रायगढ इस्पात में आज फर्नेश पंचर हुआ है जिसमें चार श्रमिक घायल हुए है। लगभग 10 प्रतिशत झुलसे हैं और एक श्रमिक का हाथ टूटा है। चारो का अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में जांच उपरंात कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?