June 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की महुआ शराब पर कार्रवाई, 21 लीटर महुआ शराब एवं 250 कि.ग्रा. महुआ लाहन जब्त एक आरोपी जेल दाखिल 50 दिन तक मौत से लड़ता रहा नवजात, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी, उम्मीद छोड़ चुके माता-पिता को स्वस्थ शिशु सौंपा, चिकित्सकों की सेवा भावना बनी मिसाल लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ भाजपा ने निकाली आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस मशाल रैली नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान, करतूत के बाद अब गया जेल होटलों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रमुख बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान, करतूत के बाद अब गया जेल

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘संवेदना’ के तहत महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
23 जून को 25 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी अक्टूबर 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से राजेश मिरधा निवासी भगोरा, सराईपाली थाना चक्रधरनगर से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच विवाह को लेकर भी चर्चा हुई तथा आरोपी के परिजन पीड़िता के घर विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 11 जनवरी को आरोपी उसे अपने घर ग्राम सराईपाली ले गया, जहां विवाह करने का आश्वासन देकर अपने कमरे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती 16 जनवरी तक आरोपी के घर पर रही। बाद में 21 जून को आरोपी ने उसके घर आकर स्पष्ट रूप से विवाह करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान महिला थाना पुलिस ने आरोपी राजेश मिरधा (26 वर्ष), पिता दुकालू मिरधा, निवासी भगोरा, सराईपाली, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ के निवास पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?