June 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की महुआ शराब पर कार्रवाई, 21 लीटर महुआ शराब एवं 250 कि.ग्रा. महुआ लाहन जब्त एक आरोपी जेल दाखिल 50 दिन तक मौत से लड़ता रहा नवजात, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी, उम्मीद छोड़ चुके माता-पिता को स्वस्थ शिशु सौंपा, चिकित्सकों की सेवा भावना बनी मिसाल लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ भाजपा ने निकाली आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस मशाल रैली नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान, करतूत के बाद अब गया जेल होटलों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रमुख बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना कापू पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
21 जून को नाबालिग पीड़िता के पिता ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जून की रात्रि वे अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। देर रात घर लौटने के बाद सुबह उठने पर उनकी बेटी (उम्र करीब 14 साल) घर पर नहीं मिली। आसपास खोजबीन करने पर वह आरोपी अभिषेक टंडन (21 साल) के घर में मिली, जिसे परिजन वापस घर लेकर आए। पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि दिनांक 20 जून की शाम लगभग 7 बजे आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संदेश भेजकर उसे गांव के नदी किनारे बुलाया, जहां डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां रात में भी उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में भी आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ किया था, जिसकी रिपोर्ट थाना कापू में किये थे ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन दर्ज कराया गया तथा मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक टंडन के निवास पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को 24 जून की शाम विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी विवेचना के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?