June 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस, साइबर और एफएसएल डॉग स्क्वाड की टीम ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज चेक कर संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी पुलिस टीम लापता नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब, बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर तमनार पुलिस की शराब रेड, 15 लीटर महुआ शराब जब्त, ग्राम बेलजोर में अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, थाना तमनार में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर 2 हाथी को ग्रामीणों ने घेरा, दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील रायगढ़ में अकीदत व अमन के साथ मनाया गया मातमी पर्व मोहर्रम, ताजियों के साथ निकला जुलूस धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, 49.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार आरोपी श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा को दबिश देकर पकड़ा गया

2 हाथी को ग्रामीणों ने घेरा, दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत छर्राटांगर के डोकरबुड़ा गॉव में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो जंगली हाथी अचानक रिहायशी इलाके में पहुंच गए। हाथियों के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। भीड़ ने अनजाने में हाथियों को चारों ओर से घेर लिया, जिससे दोनों वन्यजीव बीच बस्ती और खेत-खलिहानों के पास घंटों फंसे रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी बाहर निकलने की लगातार कोशिश करते रहे, लेकिन चारों तरफ मौजूद भीड़ और शोर-शराबे के कारण वे असमंजस की स्थिति में इधर-उधर भटकते रहे। इस दौरान किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रही और पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त रहा।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाने की समझाइश दी और भीड़ को पीछे हटाकर हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर निकालने का प्रयास शुरू किया। वन अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से घरघोड़ा और आसपास के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। इससे पहले भी हाथियों के गांवों और खेतों में पहुंचने से फसलों का नुकसान हो चुका है और कई हादसे भी सामने आ चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक न जाएं, भीड़ न लगाएं और किसी भी प्रकार की उकसावे वाली गतिविधि से बचें। अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता और संयम से ही मानव और वन्यजीव, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार पुलिस की शराब रेड, 15 लीटर महुआ शराब जब्त, ग्राम बेलजोर में अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, थाना तमनार में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?