रायगढ़ । मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार तीन युवकों ऐसा ठोका कि तीनों युवक हवा में उछल कर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना का सीसीटीवी कैमरे का लाइव एक्सीडेंट वीडियो भी सामने आया है। उक्त घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खम्हार के चाल्हा मोड़ के पास आज सुबह 7 बजे तेज रफ्तार कार के चालक ने तीन एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार तीनों युवक हवा में उछल गए। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक ग्राम बिहामाटी के रहने वाले हैं जो सड़क पार करके चौक के पास स्थित होटल जा रहे थे, इसी बीच यह घटना हुई है।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार चालक बाइक सवारों को किस कदर ठोकर मारते हुए आगे बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल नवंबर माह में इसी जगह में कार चालक एक युवती ने इसी तरह से वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन ग्रामीणों ललिता मिंज, अमित किंडो और फकीरचंद पटेल को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई थी, इसके अलावा इस जगह में आए दिन सड़क हादसे होते रहता है।











