July 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बरसात में बढ़ता है सर्पदंश का खतरा, समय पर इलाज से बचाई जा सकती हैं जानें, झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल ही है जीवन बचाने का सबसे सुरक्षित रास्ता भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना, यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्था 14 सितंबर से सुर, ताल और घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा 41 वें चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों को मिलेगा मंच, कलेक्टर की अध्यक्षता में कलाकार चयन समिति की बैठक संपन्न क्रोन्धा गांव में आग की घटना में बुजुर्ग दंपति की मौत, हत्या की आशंका से सनसनी युवती से दुष्कर्म के आरोपी को जोबी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा बड़पारा शराब भट्ठी के पास शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, अजमानतीय धाराओं में भेजे गए जेल

क्रोन्धा गांव में आग की घटना में बुजुर्ग दंपति की मौत, हत्या की आशंका से सनसनी

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोन्धा में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में लगी आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं घटनास्थल पर खून के छींटे मिलने से मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात गांव के एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर के भीतर मौजूद पति-पत्नी इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच एक मृतक की पहचान मंगलू राम के रूप में होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल पर खून के छींटे मिलने की बात सामने आई है, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना, यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्था

14 सितंबर से सुर, ताल और घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा 41 वें चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों को मिलेगा मंच, कलेक्टर की अध्यक्षता में कलाकार चयन समिति की बैठक संपन्न

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार रुपए का जुर्माना, राजमार्गों पर अवैध कब्जे और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?