रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ अध्यक्ष शाखा यादव व ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक, केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त कुव्यवस्था, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर सबसे अधिक चिंतित है। वर्षों की कठिन मेहनत और लाखों रुपये खर्च कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के सपनों को लगातार हो रहे पेपर लीक ने चकनाचूर कर दिया है। इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर से आए लाखों छात्र-छात्राएं अपने अधिकार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उनके समर्थन में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की आवाज को कुचलने का प्रयास है। यह कार्रवाई पूरी तरह अलोकतांत्रिक, दुर्भावनापूर्ण और तानाशाही मानसिकता का परिचायक है , जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।
शाखा यादव ने कहा कि मोदी सरकार को यह समझना होगा कि छात्रों की आवाज को गिरफ्तार करके उनके भविष्य के सवालों को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक छात्र और युवाओं के समर्थन में हमेशा मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।
शाखा यादव ने कहा कांग्रेस की मांग है कि नीट सहित सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए, दोषियों को कठोर सजा दी जाए, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव,ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी,दीपक पांडेय,नेताप्रतिपक्ष नगर निगम, शेख सलीम नियारिया,पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कन्हैया पटेल,अरुण कुमार गुप्ता,विकास ठेठवार,वसीम खान,नरेश जायसवाल,संदीप अग्रवाल,मदन महंत,सत्यप्रकाश शर्मा,नारायण घोरे,मुरारी भट्ट,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,रिंकी पांडेय, अरुणा चौहान,केवरा बाई,संयुक्ता सिंह,उमा महंत,संगीता गुप्ता,अभिषेक शर्मा,मनमोहन गुप्ता,दीपक सिंह,शब्बीर खान,देव साहू,यश यादव,गोलू यादव,खीरसागर,संतोष कुमार चौहान,प्रमोद देवांगन,रवि पांडेय,प्रदीप विजय चंद्र टोप्पो,तरुण गोयल,सोनू पुरोहित,रजत गोयल,सुजय राय,संजय चौहान,गुलशन साहू,वैभव चौबे,प्रमोद देवांगन,अमन खापड़े,विक्रम चौहान,अज्ञात मल्होत्रा,शारदा सिंह गहलोत,दुष्यंत,अजहर हुसैन,दीपक बी सिंह,अजमुद्दीन मिर्जा,अभिजीत श्रीवास,आकाश समुंद्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।












