August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार तहसील अंतर्गत पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रेत डंपिंग की सूचना मिलते ही तहसीलदार शिवम पांडेय और नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई बालू बरामद की।
कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने 20 से अधिक डंपर के बराबर अवैध बालू को जब्त करते हुए नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जब्त की गई बालू को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा मामले में संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध बालू किसके संरक्षण में डंप की गई थी? क्या इस कारोबार के पीछे बड़े चेहरे भी शामिल हैं? प्रशासन की जांच के बाद कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?