August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी 18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल पुलिसिंग, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ (VC गवाही), ई-साक्ष्य और अवैध प्रवासियों के सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष जांच, डेयरी, मिठाई दुकानों व होटलों का निरीक्षण

चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी

रायगढ़ । भूपदेवपुर पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी सनत कुमार उर्फ नानू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया चांदी का एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया तथा POCO कंपनी का स्मार्ट मोबाइल सहित पूरा चोरीशुदा माल बरामद कर लिया गया है।
चोरी के संबंध में 4 अगस्त 2026 को ग्राम डोंगाढकेल निवासी घनश्याम साहू ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3-4 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसका पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड एवं स्कूल बैग घर के बाहर आंगन में पड़े हैं। कुछ देर बाद गांव के एक परिचित ने बताया कि उसने गांव के ही सनत कुमार साहू को उक्त सामान फेंकते हुए देखा था। घर की जांच करने पर आलमारी में रखे लगभग 20,000 कीमत के चांदी के पायल, ₹1,000 कीमत की चांदी की बिछिया तथा करीब 9,000 कीमत का POCO मोबाइल गायब मिले। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी गांव छोड़कर अपने परिचित के यहां लुक छिप रहा था, लेकिन पुलिस की सतत निगरानी, मुखबिर सूचना और प्रभावी घेराबंदी के चलते उसे गांव लौटते ही दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने रात करीब 2 बजे घर के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश कर आलमारी से चांदी के जेवर एवं मोबाइल चोरी किया और पीछे के दरवाजे से फरार हो गया।
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के चांदी के पायल, बिछिया एवं POCO मोबाइल ( कुल 30,000 रूपये) की शत-प्रतिशत बरामदगी की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने 4-5 जुलाई 2026 की रात थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर के सामने से बुलेट क्लासिक-350 (CG 13 BL 4096) भी चोरी की थी, जिसे उसने ग्राम बरक्षगुड़ा के पास मांड नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। उक्त मोटरसाइकिल को थाना चंद्रपुर पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी सनत कुमार उर्फ नानू साहू (29 वर्ष) निवासी ग्राम डोंगाढकेल, थाना भूपदेवपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?