August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिला कांग्रेस ने मनाया पारंपरिक हरेली तिहार, गेड़ी चढ़कर व नारियल फेंककर निभाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा रायगढ़ चैम्बर की नई टीम को प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने दी बधाई दो महीने से वेतन अटका, उधारी के सहारे घर चला रहे शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मी हरेली तिहार पर बैगा ने किया गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ, पाठ माउली, घाट माउली , गौटीन गौंटिया, भात परसी, ठाकुर देव और रक्सा की हुई पूजा विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस पर रायगढ़ में निकली भव्य रैली, समाज ने महापुरुषों को किया नमन

दो महीने से वेतन अटका, उधारी के सहारे घर चला रहे शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मी

रायगढ़। जिले की शराब दुकानों की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के सामने इन दिनों आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नियमित ड्यूटी के बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलने से परेशान सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार को आबकारी विभाग का रुख किया। कर्मचारियों ने जिला सहायक आबकारी अधिकारी के नाम आवेदन सौंपकर लंबित वेतन दिलाने और हर महीने एक निश्चित तारीख पर भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।

जिले में वर्तमान में 37 शराब दुकानें संचालित हैं। इनमें 2 प्रीमियम, 15 कंपोजिट, 9 देशी और 11 अंग्रेजी शराब दुकानें शामिल हैं। प्रत्येक दुकान पर दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है, जो दिन और रात की शिफ्ट में जिम्मेदारी संभालते हैं।

वेतन के इंतजार में गुजर रहे महीने
सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि शराब दुकानों में मैनपावर सप्लाई और विक्रय का काम ईगल हंटर सॉल्यूशंस के माध्यम से कराया जा रहा है। कंपनी के आने के बाद से वेतन भुगतान में नियमितता नहीं रही। कर्मचारियों के मुताबिक करीब तीन महीने तक वेतन नहीं मिला था। दबाव बनाने के बाद एक महीने का भुगतान किया गया, लेकिन इसके बाद जून और जुलाई का वेतन फिर अटक गया। कर्मचारियों ने बताया कि शिकायत के बाद मंगलवार शाम एक महीने का वेतन जारी किया गया, लेकिन अभी भी एक महीने की राशि लंबित है।

बोले- उधार लेकर चला रहे घर
वेतन में लगातार देरी ने सुरक्षाकर्मियों की घरेलू व्यवस्था बिगाड़ दी है। कर्मचारियों का कहना है कि महीनेभर ड्यूटी करने के बाद भी जब समय पर मेहनताना नहीं मिलता तो राशन, बच्चों की पढ़ाई, किराया और अन्य जरूरी खर्चों के लिए दूसरों से उधार लेना पड़ता है।
सुरक्षाकर्मियों ने आबकारी विभाग से मांग की है कि कंपनी को कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही भविष्य में वेतन भुगतान के लिए एक निश्चित तारीख तय कर उसकी नियमित रूप से पालना कराई जाए, ताकि कर्मचारियों को हर महीने आर्थिक संकट से न गुजरना पड़े।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?