August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिला कांग्रेस ने मनाया पारंपरिक हरेली तिहार, गेड़ी चढ़कर व नारियल फेंककर निभाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा रायगढ़ चैम्बर की नई टीम को प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने दी बधाई दो महीने से वेतन अटका, उधारी के सहारे घर चला रहे शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मी हरेली तिहार पर बैगा ने किया गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ, पाठ माउली, घाट माउली , गौटीन गौंटिया, भात परसी, ठाकुर देव और रक्सा की हुई पूजा विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस पर रायगढ़ में निकली भव्य रैली, समाज ने महापुरुषों को किया नमन

जिला कांग्रेस ने मनाया पारंपरिक हरेली तिहार, गेड़ी चढ़कर व नारियल फेंककर निभाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा

रायगढ़। सावन मास के अमावस्या के पावन दिन पर हरियाली अमावस्या पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक,पारंपरिक ष्हरेली तिहारष् पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पारंपरिक हरेली तिहार मनाते हुए गेड़ी चढ़ने एवं नारियल फेंक का प्रतिस्पर्धात्मक आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी पूर्व महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने गेड़ी चढ़कर हरेली तिहार का परंपरा का निर्वाह किया साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी त्यौहारिक उमंग व उत्साहपूर्वक गेड़ी चढ़कर और नारियल फेंककर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि ष्हरेली तिहारष् छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व है। इसे वर्ष के प्रथम प्रमुख तिहार के रूप में मनाने का विशेष महत्व प्राप्त है। ग्रीष्मकाल के दौरान खेत-खलिहान ,पेड़-पौधे,नदी-नाले सूख जाते हैं उसके बाद वर्षाकाल के समय चारों ओर फैली हरियाली, लहलहाते खेत और प्रकृति की समृद्धि ही हरेली का मूल प्रतीक हैं। हरेली तिहार के अवसर पर किसान अपने खेतों, कृषि औजारों और पशुधन की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना करते हैं।
हरेली के अवसर पर बांस या लकड़ी से बनी गेड़ी पर चढ़ने तथा नारियल फेंकने जैसी पारंपरिक गतिविधियां छत्तीसगढ़ की लोकजीवन और ग्रामीण संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। जिला कांग्रेस द्वारा इन पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी माटी, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि हरेली त्योहार छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। गेड़ी चढ़ना और नारियल फेंक जैसी परंपराएं हमारे लोकजीवन की विशिष्ट पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में उत्साह और भाईचारे की भावना मजबूत होती है तथा युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ती है।
जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित हरेली तिहार के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव , पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक पाण्डेय ,विकास शर्मा, संतोष बहिदार, पूर्व महापौर श्रीमती जानकी काटजू ,नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया, विकास ठेठवार ,संदीप अग्रवाल ,सत्यप्रकाश शर्मा, मिर्जा अहमद बेग, राकेश पाण्डेय, राजू टोप्पो, अमृत काटजू, वसीम खान, रजत गोयल ,शारदा गहलोत, अभिषेक शर्मा, रवि पाण्डेय, नारायण घोरे,राजू बोहिदार ,रत्थू जायसवाल,दीपक भट्ट,दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी व सामाजिकजन उपस्थित रहे और सभी ने पारंपरिक उत्सव में सहभागिता कर प्रदेश वासियों को “हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं” दीं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?