August 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सारंगढ़ में भाजपा ने कसी कमर, रजनीश सिंह को चुनावी कमान; उमेश अग्रवाल और पूनम सोलंकी सहप्रभारी कोतरारोड़ पुलिस ने कोटवारों को दी साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI सुरक्षा को लेकर किया जागरूक, गांव-गांव लोगों को साइबर अपराध से सतर्क करने की अपील अंधे कत्ल का डीएनए रिपोर्ट से खुला राज, पत्नी की हत्या कर शव जलाकर हड्डी दफनाया और थाने पहुंच कर लिखाई थी गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट Raigarh News तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ से टकराई, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय शिव मांझी की मौत सास के घर अलमारी में रखे 95 हजार के सोने-चांदी के जेवरात चोरी, अज्ञात चोर पर संदेह Raigarh News वृंदावन कॉलोनी में बड़ी चोरी: दरवाजे की कुंडी तोड़कर 10.39 लाख रुपये पार, CCTV में कैद संदिग्ध गतिविधि
सारंगढ़ में भाजपा ने कसी कमर, रजनीश सिंह को चुनावी कमान; उमेश अग्रवाल और पूनम सोलंकी सहप्रभारी कोतरारोड़ पुलिस ने कोटवारों को दी साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI सुरक्षा को लेकर किया जागरूक, गांव-गांव लोगों को साइबर अपराध से सतर्क करने की अपील अंधे कत्ल का डीएनए रिपोर्ट से खुला राज, पत्नी की हत्या कर शव जलाकर हड्डी दफनाया और थाने पहुंच कर लिखाई थी गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट Raigarh News तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ से टकराई, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय शिव मांझी की मौत सास के घर अलमारी में रखे 95 हजार के सोने-चांदी के जेवरात चोरी, अज्ञात चोर पर संदेह Raigarh News वृंदावन कॉलोनी में बड़ी चोरी: दरवाजे की कुंडी तोड़कर 10.39 लाख रुपये पार, CCTV में कैद संदिग्ध गतिविधि

अंधे कत्ल का डीएनए रिपोर्ट से खुला राज, पत्नी की हत्या कर शव जलाकर हड्डी दफनाया और थाने पहुंच कर लिखाई थी गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट

रायगढ़। कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचीदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर के आंगन में जलाया, हड्डियों के अवशेषों को जमीन में दबा दिया और इसके बाद थाने पहुंचकर पत्नी के गुम होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

पुलिस की बारीकी से की गई जांच, संदेह के आधार पर पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले का सच सामने आया। बरामद हड्डियों के अवशेष का डीएनए परीक्षण कराया गया, जिसमें मृतिका की पहचान गुम महिला चमेली सिदार उम्र 26 वर्ष के रूप में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध हत्या एवं साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गुमशुदगी की रिपोर्ट ने ही खोला हत्या का रास्ता
जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को ग्राम कुमा निवासी देवानंद सिदार पिता मनबोध राम उम्र 39 वर्ष थाना कापू पहुंचा और अपनी पत्नी चमेली सिदार के 16 अप्रैल की रात्रि करीब 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

तत्कालीन थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान महिला के पति देवानंद सिदार के बयानों एवं उसके व्यवहार में पुलिस को विरोधाभास नजर आया। पुलिस ने गुम महिला के परिजनों एवं अन्य लोगों से बारीकी से पूछताछ की, जिसके बाद संदेह की दिशा महिला के पति की ओर मजबूत होती गई।

जांच में सामने आया कि चमेली कहीं गुम नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या कर दी गई थी और हत्या के बाद आरोपी पति ने पूरे मामले को गुमशुदगी का रूप देने का प्रयास किया था।

चार साल पहले प्रेम विवाह, नहीं थी कोई संतान
मृतिका के पिता बालसाय सिदार उम्र 65 वर्ष निवासी मिर्जापुर (मक्कापुर), थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर ने पुलिस को बताया कि चमेली उनकी सबसे छोटी बेटी थी। करीब चार वर्ष पूर्व प्रेम संबंध के चलते देवानंद सिदार उसे अपने साथ कुमा ले गया था और पत्नी के रूप में साथ रखता था। दोनों की कोई संतान नहीं थी।

परिजनों के अनुसार घटना के बाद 18 अप्रैल को देवानंद उनके घर मक्कापुर आया और चमेली के वहां आने के संबंध में पूछताछ की थी। परिवार ने जब बताया कि चमेली वहां नहीं आई है तो वह वापस चला गया।

इसके बाद 28 अप्रैल को एक अन्य स्थान पर दशकर्म कार्यक्रम के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि चमेली की हत्या कर उसके पति ने शव जला दिया है। परिजन तत्काल कुमा स्थित देवानंद के घर पहुंचे और उससे पूछताछ की।

“सब्जी नहीं बनाई” तो गुस्से में पत्नी की हत्या
पूछताछ में आरोपी देवानंद ने पुलिस एवं परिजनों के समक्ष बताया कि 16 अप्रैल की रात भाजी की सब्जी बनाने की बात को लेकर पत्नी चमेली से उसका विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने चमेली के गले को मरोड़कर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने घटना का राज छिपाने के लिए शव को घर के आंगन में जलाया और हड्डियों के अवशेषों को जमीन में गड्ढा खोदकर पत्थर के नीचे दबा दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी के गुम होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

वैज्ञानिक जांच ने खोला पूरा राज
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मर्ग क्रमांक 45/2026, धारा 194 BNSS के तहत जांच प्रारंभ की गई। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण मं तत्कालीन थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा शव उत्खनन की विधिवत अनुमति प्राप्त कर एफएसएल अधिकारी की मौजूदगी में घटनास्थल से जले हुए हड्डियों के अवशेष बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।
मृतिका के शव के अवशेषों का पंचनामा, बरामदगी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के साथ डॉक्टर द्वारा प्रिजर्व किए गए हड्डी के नमूने का डीएनए परीक्षण कराया गया।

डीएनए रिपोर्ट में हड्डियों के अवशेष गुम महिला चमेली सिदार के होने की पुष्टि हुई। वैज्ञानिक साक्ष्य से हत्या की पुष्टि होने के बाद 23 अगस्त को आरोपी देवानंद सिदार के विरुद्ध थाना कापू में धारा 103(1), 238(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

तीन दिन गांव से बाहर कैम्प कर पुलिस ने दबोचा आरोपी
अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने लगातार तीन दिनों तक गांव के बाहर कैम्प कर मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा। लगातार प्रयास के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या का अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?