August 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

राखी त्योहार से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, मिठाई दुकानों से लिए नमूने, एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट, गंदगी और लेबलिंग में कमी पर संचालकों को नोटिस राखी त्योहार से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी, मिठाई से लेकर पनीर तक लिए नमूने खाद्यविभाग की बड़ी कार्रवाई, देव स्वीट्स से 22,500 रुपये की मिठाइयां जब्त संजय नगर सिंधी कॉलोनी के शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जारी की सहायता राशि ऑपरेशन आघात – 1.10 किलो गांजा के साथ पुसौर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार चिखली-रैबार के बीच हादसे में मृत युवक की क्षतिग्रस्त बाइक चोरी, पुसौर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

राखी त्योहार से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, मिठाई दुकानों से लिए नमूने, एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट, गंदगी और लेबलिंग में कमी पर संचालकों को नोटिस

रायगढ़। आगामी राखी त्योहार को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने “बने खाबो, बने रहिबो” अभियान के तहत जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश तथा कलेक्टर एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार विभागीय टीम ने खरसिया एवं रायगढ़ क्षेत्र के होटल, ढाबों और खाद्य निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

अभियान के तहत खरसिया ब्लॉक स्थित राजस्थान होटल का निरीक्षण किया गया। यहां से गोंद लड्डू, नारियल बर्फी एवं पेड़ा के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं चुहड़मल पोटुमल, खरसिया में निरीक्षण के दौरान पाए गए एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
इसके अलावा सत्यम ढाबा, उत्तम ढाबा एवं स्वादिष्ट ढाबा का निरीक्षण कर संचालकों को खाद्य परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

शिकायत के बाद पंडित होटल में जांच
शिकायत के आधार पर रायगढ़ स्थित पंडित होटल का भी खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान शाही पनीर एवं कुक्ड राइस के नमूने जांच के लिए लिए गए। विभाग द्वारा इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजकर गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
इसी क्रम में मद्रासी मुरकु एवं करी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान यहां खाद्य पदार्थों की लेबलिंग एवं साफ-सफाई में कमियां पाई गईं। विभागीय टीम ने संचालक को नोटिस जारी किया तथा तैयार करी का नमूना जांच के लिए लिया।

त्योहार को लेकर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण और नमूना कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई रखने, एक्सपायरी सामग्री का उपयोग नहीं करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल एवं नमूना सहायक सुमन अग्रवाल मौजूद रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?