August 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जमीन रजिस्ट्री के लिए लाए एक लाख रुपये, टीन पेटी से नकदी और चेकबुक चोरी बैंक से रुपये निकालकर निकला किसान, रास्ते में टूटी डिक्की; 40 हजार लेकर चंपत हुआ चोर सारंगढ़ में भाजपा ने कसी कमर, रजनीश सिंह को चुनावी कमान; उमेश अग्रवाल और पूनम सोलंकी सहप्रभारी कोतरारोड़ पुलिस ने कोटवारों को दी साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI सुरक्षा को लेकर किया जागरूक, गांव-गांव लोगों को साइबर अपराध से सतर्क करने की अपील अंधे कत्ल का डीएनए रिपोर्ट से खुला राज, पत्नी की हत्या कर शव जलाकर हड्डी दफनाया और थाने पहुंच कर लिखाई थी गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट Raigarh News तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ से टकराई, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय शिव मांझी की मौत

बैंक से रुपये निकालकर निकला किसान, रास्ते में टूटी डिक्की; 40 हजार लेकर चंपत हुआ चोर

रायगढ़। रायगढ़ जिले के ग्राम रूडूकेला निवासी 60 वर्षीय रामानंद भगत के मोटरसाइकिल की डिक्की का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने 40 हजार रुपये समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार रामानंद भगत 24 अगस्त की सुबह ग्राम कोटवार मदन चौहान के साथ अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से लैलूंगा स्थित अपैक्स बैंक पहुंचे थे। बैंक से उन्होंने 49 हजार रुपये निकाले। इसमें से 9 हजार रुपये जेब में रखे, जबकि 40 हजार रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिए। डिक्की में रुपये के अलावा अपैक्स बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ग्रामीण बैंक की पासबुक और सोसायटी की पासबुक भी रखी थी।

बैंक से घर लौटते समय वे लैलूंगा के बुधवारी बाजार स्थित आरसीएम दवाई दुकान के पास करीब आधे घंटे तक रुके और दवाई खरीदी। इसके बाद सेठ बंशीधर मार्ग से रूडूकेला की ओर रवाना हुए। रास्ते में बारिश होने के कारण वे ग्राम रूडूकेला के पास खुसरमुड़िया होटल में नाश्ता करने के लिए रुके। नाश्ता करने के बाद जब वे घर पहुंचे और मोटरसाइकिल की डिक्की खोली तो उसका ताला टूटा हुआ मिला।

डिक्की में रखे 40 हजार रुपये और अन्य जरूरी दस्तावेज गायब थे। इसके बाद रामानंद भगत ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा डिक्की का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की आशंका जताते हुए 26 अगस्त को लैलूंगा थाने में लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अब पुलिस बैंक से लेकर बुधवारी बाजार, सेठ बंशीधर मार्ग और रूडूकेला के बीच घटनाक्रम से जुड़े संभावित स्थानों की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?