September 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, भोर से बदमाशों के घर दबिश, थानों में हाजिरी और थाना परिसर में कराई गई सामूहिक पेशी 40 ग्राहकों से वसूले 7.58 लाख, कंपनी में नहीं किया जमा, कलेक्शन एजेंट पर गबन का केस, भारत फाइनेंस की रायगढ़ शाखा में सामने आया मामला 20 दिनों से अंधेरे में यह गांव, खराब ट्रांसफार्मर ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पानी की सप्लाई भी ठप, लिखित शिकायत के बावजूद अब तक नहीं बदला ट्रांसफार्मर कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.125 किलो गांजा सहित 56 हजार रुपये से अधिक का माल जब्त
स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, भोर से बदमाशों के घर दबिश, थानों में हाजिरी और थाना परिसर में कराई गई सामूहिक पेशी 40 ग्राहकों से वसूले 7.58 लाख, कंपनी में नहीं किया जमा, कलेक्शन एजेंट पर गबन का केस, भारत फाइनेंस की रायगढ़ शाखा में सामने आया मामला 20 दिनों से अंधेरे में यह गांव, खराब ट्रांसफार्मर ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पानी की सप्लाई भी ठप, लिखित शिकायत के बावजूद अब तक नहीं बदला ट्रांसफार्मर कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.125 किलो गांजा सहित 56 हजार रुपये से अधिक का माल जब्त

आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, भोर से बदमाशों के घर दबिश, थानों में हाजिरी और थाना परिसर में कराई गई सामूहिक पेशी

रायगढ़ । आगामी जन्माष्टमी पर्व, झूला उत्सव एवं चक्रधर समारोह सहित अन्य आयोजनों को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने रायगढ़ पुलिस ने असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों पर निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आज रायगढ़ शहर में पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए गुंडा, निगरानी बदमाश, सजायाफ्ता एवं संदिग्ध व्यक्तियों को थाना परिसर में हाजिर कराया।

इसी क्रम में आज भोर से ही शहर के तीनों थानों—कोतवाली, चक्रधरनगर एवं जूटमिल—की पुलिस टीमों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन के बल ने नवीन नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री राहुल उईके के नेतृत्व में बदमाशों के घरों पर दबिश दी। पुलिस टीमों द्वारा संबंधित व्यक्तियों को उनके घरों से थाना लाया गया और बाद में सभी को चक्रधरनगर थाना परिसर में सामूहिक रूप से हाजिर कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने ली जीवन-यापन और गतिविधियों की जानकारी
चक्रधरनगर थाना परिसर में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा एवं सीएसपी राहुल उईके ने हाजिर कराए गए गुंडा, निगरानी बदमाश, सजायाफ्ता एवं संदिग्ध व्यक्तियों से उनके वर्तमान जीवन-यापन, रोजगार एवं आय के स्रोत की जानकारी ली। अधिकारियों ने उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड एवं पूर्व के झगड़ा-विवादों को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने उन्हें स्पष्ट हिदायत दी कि अपराधिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें, समाज की मुख्यधारा में रहकर मेहनत-मजदूरी अथवा वैध रोजगार से अपना जीवन-यापन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

अब हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी
मयंक मिश्रा ने मौजूद बदमाशों को स्पष्ट किया कि अब उन्हें हर महीने नियमित रूप से संबंधित थाने में उपस्थित होकर हाजिरी देनी होगी तथा अपने जीवन-यापन के स्रोत की जानकारी पुलिस को देनी होगी। पुलिस द्वारा यह निगरानी व्यवस्था आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से की जा रही है।

इस दौरान कुछ पुराने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष बताया कि उनके विरुद्ध लंबे समय से कोई शिकायत या आपराधिक गतिविधि नहीं है तथा उनका नाम निगरानी सूची से हटाया जाए। इस पर सीएसपी राहुल उईके ने उन्हें बताया कि यदि उनका आचरण लंबे समय से अच्छा है और वे अपराध से दूर हैं तो संबंधित थाने में नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत करें। प्रकरण की समीक्षा के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस किसी व्यक्ति को बेवजह परेशान नहीं करती। पुलिस की निगरानी एवं कार्रवाई आपराधिक रिकॉर्ड, गतिविधियों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर होती है। साथ ही पुलिस प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं को सुधारकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर भी देती है।

त्यौहारों में शांति बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने सभी को सचेत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जन्माष्टमी पर्व, झूला उत्सव एवं चक्रधर समारोह के दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहेगी। ऐसे में किसी भी प्रकार के झगड़े, विवाद, हुड़दंग, नशाखोरी अथवा अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें।

उन्होंने कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा यदि कहीं कोई अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

शहर के तीनों थानों के 58 गुंडा/निगरानी बदमाश कराए गए हाजिर

आज की कार्रवाई में—
• थाना कोतवाली क्षेत्र के 16 गुंडा बदमाश
• थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के 23 गुंडा/निगरानी बदमाश
• थाना जूटमिल क्षेत्र के 19 गुंडा/निगरानी बदमाश
सहित कुल 58 व्यक्तियों को हाजिर कराया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जो निगरानी बदमाश वर्तमान में क्षेत्र से बाहर हैं अथवा जेल में निरुद्ध हैं, उनकी भी लगातार तस्दीक की जाए। जेल से रिहा होने वाले व्यक्तियों की तत्काल जानकारी लेकर उन्हें संबंधित थाने में बुलाकर आवश्यक समझाइश दी जाए तथा उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।

उन्होंने थाना प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया कि आगामी त्यौहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं पूर्व में विवाद वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह सहित संबंधित थानों एवं रिजर्व पुलिस लाइन का पुलिस बल मौजूद रहा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“रायगढ़ में कानून-व्यवस्था एवं शांति से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार नजर रख रही है। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति स्वयं को अपराध से दूर रखें और समाज की मुख्यधारा में रहकर शांतिपूर्ण जीवन-यापन करें। किसी ने भी कानून हाथ में लेने अथवा शहर की शांति भंग करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।”*

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, छह प्रमुख स्थानों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?