September 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, भोर से बदमाशों के घर दबिश, थानों में हाजिरी और थाना परिसर में कराई गई सामूहिक पेशी 40 ग्राहकों से वसूले 7.58 लाख, कंपनी में नहीं किया जमा, कलेक्शन एजेंट पर गबन का केस, भारत फाइनेंस की रायगढ़ शाखा में सामने आया मामला 20 दिनों से अंधेरे में यह गांव, खराब ट्रांसफार्मर ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पानी की सप्लाई भी ठप, लिखित शिकायत के बावजूद अब तक नहीं बदला ट्रांसफार्मर कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.125 किलो गांजा सहित 56 हजार रुपये से अधिक का माल जब्त

शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । कंटेनर चालक को डराने-धमकाने और उसका वाहन जबरन रोककर रखने के मामले में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी वाहन चालक के अनुसार आरोपियों द्वारा मामूली नुकसान की भरपाई के नाम पर कंटेनर चालक से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी तथा रकम नहीं देने पर उसके वाहन को जबरन रोककर रखा गया था।

प्रार्थी अली मोहम्मद पिता सगरू, निवासी ग्राम घीसैड़ा, थाना पहाड़ी, जिला डीग, राजस्थान, द्वारा 31 अगस्त को थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है और वर्तमान में BPGC कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। वह कंटेनर वाहन क्रमांक NL-01-AH-5634 चला रहा था। 21 अगस्त को वह बेंगलुरु से उक्त 6 चक्का कंटेनर वाहन में TVS एक्सल मोपेड वाहन लोड कर रायगढ़ के लिए रवाना हुआ था।

25 अगस्त की रात रायगढ़ पहुंचने के बाद 26 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपराजिता टीवीएस शोरूम, भगवानपुर रोड रायगढ़ के वेयरहाउस में वाहन खाली करने के लिए कंटेनर को पीछे कर अंदर ले जा रहा था। कंटेनर को बैक करते समय किनारे लगे बिजली के खंभे पर लगे लाइट/बल्ब से कंटेनर का ऊपरी हिस्सा टकरा गया। इससे बल्ब टूटकर पास खड़ी एक कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार को मामूली नुकसान हुआ। इसके बाद शोरूम के मुकेश गुप्ता एवं मैनेजर आशीष गोस्वामी द्वारा चालक से नुकसान की भरपाई के नाम पर 50,000 रुपये की मांग की जाने लगी। चालक ने तत्काल 5,000 रुपये देने की बात कही, लेकिन आरोपियों द्वारा 50 हजार रुपये की मांग पर दबाव बनाया गया।

शिकायत के अनुसार, जब चालक ने 50 हजार रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी को वहां से निकलने नहीं दिया। कंटेनर के आगे अपनी कार खड़ी कर रास्ता रोक दिया गया। चालक ने अपने वाहन मालिक से भी बात की, जिसके द्वारा भी 5,000 रुपये देने की सहमति जताई गई, लेकिन इसके बावजूद वाहन को नहीं छोड़ा गया।

प्रार्थी ने बताया कि शोरूम का गेट बंद रहने के कारण वह गेट के ऊपर से बाहर आना-जाना करता था और रात में मजबूरी में कंटेनर में ही सोता था। आरोपियों द्वारा उसका कंटेनर दिनांक 26 अगस्त से 31 अगस्त तक जबरन रोककर रखा गया।

प्रार्थी ने यह भी बताया कि उसे कथित रूप से धमकाते हुए कहा गया कि “तुम बाहर के हो, हमारा क्या कर लोगे, तुम्हारे खिलाफ एक्सीडेंट की रिपोर्ट कर देंगे।” इस प्रकार आरोपी लगातार 50 हजार रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे।

चालक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी 1. मुकेश गुप्ता पिता लिंगराज गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी छोटे गुमडा थाना घरघोड़ा वर्तमान पता एसईसीएल ऑफिस के पीछे अतरमुडा थाना चक्रधरनगर 2. आशीष पुरी गोस्वामी पिता हरदेव पुरी गोस्वामी 42 वर्ष वार्ड नंबर 5 कस्तूरबा नगर थाना कोतवाली बिलासपुर वर्तमान पता किया शोरूम भगवानपुर थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 319/2026, धारा 126(2), 316(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए शोरूम में रोके गए कंटेनर वाहन को मुक्त कराया गया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, छह प्रमुख स्थानों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?