September 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, भोर से बदमाशों के घर दबिश, थानों में हाजिरी और थाना परिसर में कराई गई सामूहिक पेशी 40 ग्राहकों से वसूले 7.58 लाख, कंपनी में नहीं किया जमा, कलेक्शन एजेंट पर गबन का केस, भारत फाइनेंस की रायगढ़ शाखा में सामने आया मामला 20 दिनों से अंधेरे में यह गांव, खराब ट्रांसफार्मर ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पानी की सप्लाई भी ठप, लिखित शिकायत के बावजूद अब तक नहीं बदला ट्रांसफार्मर कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.125 किलो गांजा सहित 56 हजार रुपये से अधिक का माल जब्त

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच

रायगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर रायगढ़ पुलिस ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खरसिया डिवीजन के अंतर्गत आज पुलिस अधिकारियों एवं टीमों ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और दस्तावेजों की जांच की।

एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई आज थाना खरसिया, चौकी खरसिया, थाना छाल एवं थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में की गई। पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर बच्चों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों की आवश्यक जानकारी ली।

पुलिस टीम द्वारा स्कूल वाहनों के आरसी बुक, बीमा, वाहन फिटनेस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन की भी जानकारी ली गई।

पुलिस अधिकारियों ने वाहनों की क्षमता और उसमें परिवहन किए जा रहे बच्चों की संख्या की भी जांच की। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर वाहन नहीं चलाने तथा वाहन की फिटनेस को प्राथमिकता देने के संबंध में स्कूल प्रबंधन एवं वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने स्कूल वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि बच्चों को लेकर वाहन चलाते समय गति पर विशेष नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, तेज गति, लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग अथवा क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन किसी भी स्थिति में न किया जाए।

पुलिस ने विशेष रूप से चेताया कि शराब का सेवन कर स्कूल वाहन चलाना अथवा बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित चालक के साथ-साथ नियमानुसार जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया कि बच्चों के परिवहन के लिए लगाए गए प्रत्येक वाहन के दस्तावेज एवं फिटनेस की नियमित जांच सुनिश्चित करें। चालकों के लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन की स्थिति भी अद्यतन रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन में सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो।

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल चालक की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालक की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। किसी भी कमी को नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल दूर किया जाए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, छह प्रमुख स्थानों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?