August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

झारसुगुड़ा से दबोचा गया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, जोबी पुलिस की बड़ी सफलता

रायगढ़। पुलिस चौकी जोबी द्वारा गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय फरार आरोपी को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दबिश देकर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई है। आरोपी लवलेश उर्फ रविन्द्र पटेल उर्फ लवकेश पांडे, निवासी उत्तर प्रदेश, एक संगठित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ था। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा ।
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2025 में जोबी चौकी पुलिस ने ग्राम कुर्रु में रहने वाली महिला अनीता बाई अगरिया के घर दबिश देकर 62 पैकेट में रखा कुल 64 किलो 360 ग्राम गांजा जब्त किया था। पूछताछ में अनीता अगरिया ने खुलासा किया था कि उड़ीसा से गांजा लाकर उसके घर में डंप किया जाता था और फिर ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। इस गिरोह में रायगढ़ की सरस्वती साहू, उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू और उत्तर प्रदेश का लवकेश पांडे शामिल थे।
कार्रवाई के दौरान सरस्वती साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि मनोज साहू और लवकेश पांडे फरार थे। मुखबीर से सूचना पर कल जोबी पुलिस ने झारसुगुड़ा में दबिश देकर लवकेश पांडे को पकड़ लिया। आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त दो टच मोबाइल, सिम कार्ड और नगद 3 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।
आरोपी को धारा 20(b),29 एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर के साथ आरक्षक राजेंद्र राठिया, प्रदीप तिवारी और केशव राठिया की अहम भूमिका रही। जोबी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?