August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

एम्बुलेंस चालक पर हमला करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में आपातकालीन सेवा डायल-108 के एम्बुलेंस चालक से मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पीड़ित गिरजाशंकर लहरे पिता प्रहलाद लहरे उम्र 32 वर्ष, निवासी पंडित दीनदयाल कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर ने 7 नवंबर 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्तों और कुछ अन्य एम्बुलेंस चालकों के साथ एमसीएच के आगे जंगल के भीतर आयोजित एक पार्टी में गया था। खाना खाने के बाद प्राइवेट एम्बुलेंस चालक सैय्यद ने निशुल्क मरीजों को ले जाने को लेकर विवाद शुरू किया और अपने रिश्तेदार अब्दुल अंसारी के साथ मिलकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। इसी दौरान सैय्यद ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे चालक के कान में गंभीर चोट आई।
रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 296, 351 (3), 109 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट एवं पीड़ित के बयान के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल ही आरोपी सैय्यद अंसारी पिता यासीन अंसारी उम्र 32 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड क्रमांक 33 थाना जुटमिल तथा अब्दुल कलाम उर्फ अब्दुल अंसारी पिता मो. इजराइल अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी रहमान गली गांधी नगर वार्ड क्रमांक 33 थाना जुटमिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार चाकू एवं घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे तथा हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?