April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

युवा कांग्रेस रायगढ़ ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन, मातृ शक्ति सम्मान दिवस के रूप में सफाई कर्मचारियों को कंबल देकर किया सम्मानित

घरघोड़ा। रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण ने जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर कंबल बांटकर प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया मोनिका मंडारे प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और राकेश पांडेय के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया ।

नारी सशक्तिकरण व सम्मान की प्रतीक., कांग्रेस वर्किंग कमिटी की चेयरपर्सन., अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की पूर्व अध्यक्ष आदरणीया सोनिया गांधी जी के जन्मदिन को जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण ने आज मातृ शक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाया ।
सशक्त नारी के रूप में कार्य कर रही महिला शक्ति , सशक्तिकरण की प्रतीक महिलाए जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी है घरघोड़ा क्षेत्र की सफ़ाई कर्मचारीयो का कंबल देकर उनको प्रोत्साहित कर सोनिया जी का लंबी उम्र का कामना किया।

कांग्रेस नेता शिव शर्मा , किरोड़ी तायल, सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी वर्तमान केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी प्रेरणा से ही आज कांग्रेस पूरे देश में भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से संसद तक जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
वही जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा की ने सोनिया गांधी को लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस ने उनके नेतृत्व में पारित हुई ऐतिहासिक यू.पी.ए. कानूनों का विशेष उल्लेख किया, जिसमें ग्रामीण रोजगार गारंटी, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार और खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कदम शामिल हैं।उनके साहस और धैर्य को सम्मान है , विशेष रूप से उनके निजी जीवन में झेली गई चुनौतियों को देखते हुए महत्वपूर्ण था, जिसमें उनके पति राजीव गांधी और सास इंदिरा गांधी की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं।
सोनिया गांधी का यह जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में उनके स्थायी प्रभाव और योगदान का भी प्रतीक है।

वही लीलाधर साहू दया शंकर बेहरा ने कहा कि सोनिया गांधी का यह जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में उनके स्थायी प्रभाव और योगदान का भी प्रतीक है।
सफाई स्वच्छता दीदी सम्मान पाकर बहुत ही खुश नजर आई और युवा नेताओ को खूब आशीर्वाद दिया
इस कार्यक्रम में उस्मान बेग के साथ शिव शर्मा, किरोड़ी तायल, सुरेन्द्र चौधरी, लीलाधर साहू, दया शंकर बेहरा, हेम सिह राठिया, गणेश राम राठिया, नारायण शर्मा, शिवम् गुप्ता समेत भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता, महिलाये बुजुर्ग आम जनता युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?