June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो संचालन को सुव्यवस्थित करने ट्रैफिक डीएसपी ने की बैठक, ऑटो चालकों को आईडी कार्ड रखने और ऑटो नंबरिंग सिस्टम में चलाने के दिए निर्देश

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में आज 11 दिसंबर की शाम ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने ऑटो संघ के पदाधिकारियों और ऑटो चालकों की बैठक लेकर स्टेशन क्षेत्र में ऑटो संचालन की व्यवस्था को और अधिक नियंत्रित व सुगठित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीएसपी ने ऑटो संघ प्रतिनिधियों को ऑटो नंबर स्टीकर और चालकों के लिए आईडी कार्ड का सैम्पल प्रदान करते हुए स्पष्ट किया कि नंबरिंग सिस्टम से ऑटो लगाने तथा प्रत्येक चालक को अनिवार्य रूप से आईडी उपलब्ध कराने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और सवारी लेने के दौरान चालकों के बीच विवाद की स्थिति समाप्त होगी। उन्होंने सभी संचालकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आईडी बनवाने, निर्धारित ड्रेस अपनाने और रजिस्टर्ड ऑटो चालक तथा ऑटो मालिक के रूप में पंजीकरण कराए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डीएसपी ने इस अवसर पर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी और बीच सड़क अचानक ब्रेक लगाकर सवारी लेने की प्रवृत्ति को अत्यंत खतरनाक बताते हुए इसे तुरंत बंद करने के निर्देश दिए, क्योंकि यह न केवल चालक बल्कि पीछे आ रहे वाहन चालकों के लिए भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने और नियमबद्ध संचालन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?