October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल! चक्रधर नगर चौक पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल , महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हुआ हंगामा मेला देखकर लौट रहे स्कूटी सवारों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज 23 लीटर महुआ शराब के साथ मुक्तिपारा अम्बिकापुर की सीता रजवाड़े गिरफ्तार::जेल दाखिल की कार्रवाई राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने की CM विष्णुदेव साय से मुलाकात, छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति पर हुई विशेष चर्चा जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीका

रायगढ़। जिले में नागरिकों की सुरक्षा और रेबीज संक्रमण की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा सभी नगरीय निकायों में एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग और नगरीय निकायों ने संयुक्त रूप से अभियान को सुचारू और सतत रूप से संचालित किया है, जिसके परिणामस्वरूप जिलेभर में आवारा कुत्तों का टीकाकरण लगातार जारी है।
अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर में 10 दिसंबर को 20 आवारा कुत्तों का डिवर्मिंग और एंटीरेबीज टीकाकरण किया गया। इससे पूर्व नगर पालिका परिषद खरसिया में 8 दिसंबर को 22 कुत्तों का टीकाकरण संपन्न हुआ था। इसी क्रम में नगर पंचायत पुसौर में 5, 8 और 10 दिसंबर को कुल 8 आवारा कुत्तों में टीकाकरण किया गया। नगर पंचायत धरमजयगढ़ में 29 नवंबर को 10 कुत्तों तथा नगर पंचायत लैलूंगा में 11 दिसंबर को 7 आवारा कुत्तों का डिवर्मिंग और टीकाकरण किया गया।
जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक कुल 67 आवारा कुत्तों में एंटीरेबीज टीकाकरण और डिवर्मिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान की गति में किसी प्रकार की कमी न आने पाए और सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र में आवारा कुत्तों का व्यापक टीकाकरण सुनिश्चित करें।
उप संचालक, पशु चिकित्सा डॉ. धरमदास झरिया ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह अभियान जिले में रेबीज संक्रमण से सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर नियमित टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि संक्रमण का खतरा न्यूनतम रहे। जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग के इस संयुक्त प्रयास से रायगढ़ जिले में रेबीज नियंत्रण को नई गति मिली है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें, आवारा कुत्तों के प्रति संवेदनशील रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारी को अवगत कराएँ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?