June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, बाजार परिसर में अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

रायगढ़। पुसौर पुलिस ने आज पुसौर बाजार परिसर में अवैध शराब बिक्री पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाजार परिसर में एक युवक अवैध महुआ शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी ने पेट्रोलिंग स्टाफ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
घटना स्थल से एक युवक को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया, जिसकी पहचान जीवा भारद्वाज पिता स्व. सनत भारद्वाज उम्र 22 वर्ष निवासी सूपा थाना पुसौर के रूप में हुई। उसके कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा लगभग 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बाजार परिसर में बिक्री हेतु शराब रखना स्वीकार किया। पुलिस ने महुआ शराब की लगभग 2000 रुपये की मात्रा को गवाहों के समक्ष जब्त कर सीलबंद किया और आरोपी को हिरासत में लिया।
आरोपी के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह कंवर, आरक्षक दिनेश गोंड, अनूप साव और विजय कुशवाहा की सक्रिय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?