June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

सड़क हादसे में एक व्यापारी की मौत, तीन बच्चे भी हुए घायल, साप्ताहिक बाजार से घर लौटते समय पिकअप ने मारी टक्कर

रायगढ़. रायगढ़ जिले में पिकअप और इक्को वाहन में आमने – सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में साप्ताहिक बाजार करके लौट रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई, वहीं उसके तीन बच्चे घायल हो गए हैं। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सुनीता भगत निवासी कमोसिंनडांड ने धरमजयगढ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके पति पौलाराम भगत उम्र 33 वर्ष कल अपने तीनों बच्चों अपर्ण भगत 9 साल, कु0 अरूणा भगत 7 साल के अलावा अंशु भगत 5 साल के साथ साप्ताहिक बाजार करने अपने ईक्को गाडी क्रमांक सीजी 10 एएच 9412 में सवार होकर धरमजयगढ गए थे।
सुनीता भगत ने बताया कि शाम करीब 7ः30 बजे उसे फोन के जरिए सूचना मिला कि उसके पति और बच्चे जब घर लौट रहे थे, इस दरम्यान जब वे मिरीगुडा यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचे ही थे कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर जब वह मौके पर पहुंची तो देखा कि पीकप वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूबी 0306 एवं  इक्को वाहन क्रमांक सीजी 10 एएच 9412  के बीच आमने सामनें में एक्सीडेंट हुआ था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल बच्चे और उसके पिता पौलाराम  भगत को सिविल अस्पताल धरमजयगढ में भर्ती कराया गया था , जहां पौलाराम भगत के सिर, जबड़ा और पैर में गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
बहरहाल मृतक की पत्नी सुनीता भगत की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1), 125(ए), 281-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?