August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में हाथी की दहशत, वन विभाग ने जंगल की ओर खदेड़ा

बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी केंद्र परिसर में घुस आया। हाथी कई घंटों तक केंद्र में घूमता रहा और धान की बोरियों को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा।
बताया जा रहा है कि बीते चार दिनों के भीतर हाथी ने केंद्र में रखी 20 से अधिक धान की बोरियों को खा लिया और कई बोरियां फैलाकर नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में हाथी की लगातार आवाजाही को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग के अनुसार, हर साल नवंबर माह में हाथियों का दल इस क्षेत्र में पहुंचता है, जिसका मुख्य कारण धान की उपलब्धता है। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?