June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

घरघोड़ा पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी और संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्यवाही

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कल दिनांक 22.12.202 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा अवैध कोयला परिवहन के एक बड़े और संगठित अपराध का खुलासा करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी कर रहे ट्रेलर वाहन चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में संगठित अपराध पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध चोरी, संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-10-R-2601 में सिसरिंगा, धरमजयगढ़ की ओर से अवैध कोयला लोड कर रायगढ़ ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ धरमजयगढ़ रोड बाईपास तिराहा, घरघोड़ा में घेराबंदी की गई।
मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध ट्रेलर वाहन आते दिखा, जिसे रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन को घरघोड़ा शहर की ओर भगाने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर थाना घरघोड़ा के सामने लैलूंगा रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।
वाहन चालक की पहचान आदर्श महतो पिता गौरीशंकर महतो उम्र 25 वर्ष, निवासी एस.ई.सी.एल. बरघाट कॉलोनी, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ एवं उसके साथी अखिल लहरे पिता संतोष लहरे उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम गोडम थाना सारंगढ़, हाल मुकाम चक्रधरनगर रायगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों के जवाब संदेहास्पद पाए गए।
जांच में पाया गया कि ट्रेलर के मूल पंजीयन नंबर को काले रंग के पॉलिश से छिपाया गया था तथा इंजन और डाले पर कई स्थानों पर फर्जी पंजीयन नंबर CG-10-R-2601 के स्टीकर लगाए गए थे। ट्रेलर में लगभग 20 टन अवैध कोयला लोड पाया गया।

गवाहों के समक्ष की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि रायगढ़ के मिनी स्टेडियम के पास स्थित बाबा ट्रैवल्स के संचालक अमित अग्रवाल द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फर्जी नंबर स्टीकर बनवाया गया था। आरोपी अमित अग्रवाल के निर्देश पर ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-10-R-1927 में पूर्व से चोरी का कोयला लोड कर उसका असली नंबर हटाकर फर्जी नंबर लगाकर रायगढ़ लाया जा रहा था।

पुलिस द्वारा ट्रेलर वाहन सहित लगभग 20 टन कोयला जब्त किया गया। मामले में आरोपी 1. आदर्श महतो उर्फ हैप्पी 2. अखिल लहरे 3. अमित अग्रवाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 332/2025 के तहत धारा 303(2), 112(2), 61(2), 338, 336(3), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
घरघोड़ा पुलिस ने आदर्श महतो उर्फ हैप्पी एवं अखिल लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?