August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

RAIGARH : सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत, चार की हालत गंभीर

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बीती रात सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार बोलरो जा टकराई, इस दुर्घटना में मौके पर ही दो ग्रामीणों की मौत हो गई वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर कोड़तराई गांव के पास बीती रात सड़क किनारे खड़े टेªलर से तेज रफ्तार बोलेरो जा टकराई। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही दो ग्रामीण कौशल मालाकार 42 साल और मनोहर नंदा 55 साल की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार अन्य ग्रामीण उजेता डोंगरे 26 साल, राज एक्का 13 साल, देव अगरिया 13 साल और अभय सारथी 17 साल, सभी निवासी बड़गांव घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिये रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि बोलेरों में सवार सभी ग्रामीण राजधानी रायपुर से अपने गांव बड़गांव लौट रहे थे इसी बीच बीती रात 9 बजे के आसपास यह घटना घटित हो गई। बहरहाल इस मामले में जूटमिल पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?