October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

पत्नी और 3 साल के मासूम की हत्या कर इंद्रावती नदी में फेंकी लाश, पति ही निकला मास्टरमाइंड

कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरपुर से लापता महिला और उसके तीन वर्षीय मासूम बच्चे की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला कोई साधारण गुमशुदगी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी दोहरे हत्याकांड की साजिश निकला, जिसका मास्टरमाइंड खुद मृतका का पति था।

फरसगांव पुलिस के अनुसार, ग्राम सिरपुर निवासी भगवती सेठिया और उसका तीन वर्षीय बेटा वात्सल्य सेठिया 22 नवंबर को अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने पहले स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 6 दिसंबर को मृतका के भाई आमदेव महावीर ने फरसगांव थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा के निर्देश पर तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे थे।

जांच के दौरान साइबर सेल और फरसगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पाया कि भगवती सेठिया की आखिरी बातचीत उसके पति रोहित सेठिया से हुई थी। इसके बाद महिला का मोबाइल बंद हो गया। इसी बिंदु पर पुलिस का संदेह गहराया और पति की तलाश शुरू की गई। लेकिन तब तक आरोपी रोहित सेठिया मोबाइल बंद कर फरार हो चुका था।

एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ और तकनीकी जांच में यह सामने आया कि रोहित सेठिया ने अपने दो दोस्तों मिथलेश मरकाम और नरेश पांडे के साथ मिलकर अपनी पत्नी और मासूम बेटे की हत्या की योजना बनाई। गिरफ्तारी की भनक लगते ही तीनों अलग-अलग राज्यों की ओर फरार हो गए—कोई करीमनगर, कोई हरिद्वार और कोई कोलकाता। पुलिस की लगातार दबिश के बाद 13 दिसंबर को पहले मिथलेश को पकड़ा गया, फिर उसकी निशानदेही पर नरेश और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रोहित सेठिया का बसंती प्रधान नामक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण उसने पत्नी और बच्चे को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपी पत्नी और बच्चे को विशाखापत्तनम घुमाने के बहाने घर से ले गया और ओडिशा मार्ग पर सुनसान जगह में कार के भीतर ही गला घोंटकर दोनों की हत्या कर दी। महिला के शव को पत्थर से बांधकर इंद्रावती नदी में फेंक दिया गया, जबकि मासूम बच्चे की लाश को पास के एक तालाब में ठिकाने लगाया गया।

23 दिसंबर को ओडिशा के नवरंगपुर जिले के कुसुमगुड़ा क्षेत्र में इंद्रावती नदी से महिला के शव की शिनाख्त हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित सेठिया, उसके दोस्त मिथलेश मरकाम और नरेश पांडे के अलावा हत्या में सहयोग करने के आरोप में रोहित के पिता रामचंद सेठिया, मां उर्मिला सेठिया, मामा प्रभु पांडे और प्रेमिका बसंती प्रधान को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि विवेचना अभी जारी है।

इधर इस जघन्य हत्याकांड को लेकर मृतका के परिजनों और कलार समाज में भारी आक्रोश है। परिजनों ने सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही शासन-प्रशासन से आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि ऐसे घिनौने अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा अपराध करने की हिम्मत न कर सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?