August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा रिमांड पर

रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने पतासाजी कर दबोचने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार 27 मई को प्रार्थिया त्रिवेणी अगरिया पति सावित्रो अगरिया उम्र 33 वर्ष निवासी चिराईपानी थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थिया ने बताया कि दिनांक 25 मई 2025 की सुबह वह अपने घर पर थी। एक दिन पूर्व पति सावित्रो अगरिया द्वारा उसे घर खर्च के लिए एक हजार रुपये दिए गए थे। जब उसने खर्च हो जाने की बात कही तो पति गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान आरोपी ने रेजर ब्लेड से महिला के गले पर वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल महिला को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार उपरांत दिनांक 26 मई 2025 को उसे डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद 27 मई को पीड़िता द्वारा थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 233/2025 धारा 296, 351(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मेडिकल रिपोर्ट एवं चोट की प्रकृति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 109 भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई।
प्रकरण का आरोपी सावित्रो अगरिया घटना दिनांक से लगातार फरार था। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने बच्चों से मिलने आने वाला है। इस सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस ने दिनांक 25 दिसंबर 2025 को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान बस से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी सावित्रो अगरिया उर्फ टूनू उर्फ संतनू पिता मिठाईलाल अगरिया उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम तिउरिया महोदवपारा, पुलिस चौकी बलिंगा थाना हिमगीर जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा), हाल मुकाम चिराईपानी पुराना बस्ती थाना कोतरारोड़ के विरुद्ध हत्या के प्रयास का अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?