June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत

अंबिकापुर। सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर के नमनाकला रिंग रोड पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। दोनों मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंबिकापुर की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9 बजे बाइक (CG 15 DY 2151) में सवार दो युवक गांधी चौक से बस स्टैंड की ओर तेज रफ्तार से जा रहे थे। इसी दौरान नमनाकला स्थित गुडलक मोटर्स के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त मेल प्रकाश तिर्की (26) निवासी फुंदुरडिहारी एवं बृजेश लकड़ा (25) निवासी महुआपारा, फुंदुरडिहारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों क्रिसमस मनाने घर से निकले थे और हादसे के समय नशे की हालत में थे। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?