June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

तमनार में आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झडप, ग्रामीणों ने गाडियों में लगाई आग, थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मी घायल

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल के गारे पेलमा कोल ब्लॉक सेक्टर-1 में कथित फर्जी जनसुनवाई के विरोध में तमनार क्षेत्र के 14 गांव के ग्रामीण पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे थे इसी बीच आज तमनार क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के साथ न केवल मारपीट की बल्कि दो गाडियों को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लाक की हुई जनसुनवाई को फर्जी बताकर तमनार क्षेत्र के 14 गांव के ग्रामीण लिबरा के सीएचपी चैक में कंपनी के गेट के सामने बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करते आ रहे थे। जिससे कंपनी में भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया था। इसी बीच आज दो बसों के अलावा दस से अधिक फोर व्हीलर में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाईश देते हुए जाम समाप्त कराने को कहा गया इस दौरान विरोध कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था इसीच बीच खुरूषलेंगा गांव के पास भारी वाहन के चालक ने सायकल सवार एक ग्रामीण को ठोकर मारकर घायल कर दिया जिससे माहौल और गर्मा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम एक टीम के साथ मौके पर पहंुची जहां गांव के ग्रामीणों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान कई और पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।
इस घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएचपी चैक में एक एंबुलेंस, एक कार के अलावा दो बसों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही तनाव को देखते हुए पूरे गांव की बत्ती काट दी गई है। इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस के तरफ से कोई बयान सामने नही आ पाया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?