August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

अवैध धान कारोबार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 400 बोरी धान, नकद 1.67 लाख व कूटरचित दस्तावेज जब्त

बलरामपुर–रामानुजगंज। थाना सनावल पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध धान परिवहन, संग्रहण एवं धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 दिसंबर की शाम लगभग 8 बजे अवैध रूप से धान ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़कर पूछताछ की गई। वाहन चालक के बताए अनुसार कुर्लुडीह निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता के घर दबिश दी गई, जहाँ से लगभग 400 बोरी अवैध धान बरामद किया गया।
तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज, चेक बुक, किसान किताबें, बैंक पासबुक, भरे हुए व कोरे विड्रॉल फॉर्म, तौल पर्ची, डायरी तथा नकद राशि ₹1,67,100 बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी दूसरे राज्य से सस्ते दामों पर धान लाकर छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में विभिन्न किसानों के खातों से विक्रय करते थे।
पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि किसानों से पहले ही अंगूठा निशान लेकर अवैध रूप से राशि का आहरण किया जाता था, जिससे किसानों एवं शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही थी। इस मामले में श्याम सुन्दर गुप्ता एवं उसके भाई शिवम गुप्ता की संलिप्तता पाई गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 82/2025 धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?