June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

सीमा में बन रहे थे नकली शराब, ओड़िसा पुलिस ने किया जब्त, घटना के बाद से दोनों भाई हुए फरार, कई बांडेड कंपनी की हुबहु बना रहे थे शराब

जगदलपुर, चंद पैसे कमाने के लिये लोग क्या से क्या कर जाते है, वही पैसों के लालच में लोग दुसरो की जान की भी परवाह नही करते है, जिसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब बस्तर सीमा से लगे कोटपाड़ में नकली शराब बनाने वाली एक फैक्टरी में छापा मारा गया, जहाँ गोवा कंपनी से लेकर 9 ब्रान्डेड कंपनी की नकली शराब बनाई जा रही थी, पुलिस के छापा मारते ही इस फैक्टरी का संचालन करने वाले दोनों भाई फरार हो गए, वही ओड़िसा पुलिस ने पूरा माल के साथ ही फैक्ट्री को जब्त कर लिया है,
बता दे कि नगरनार क्षेत्र से लगे ओड़िसा के कोटपाड़ नकली शराब की फैक्ट्री को ओड़िसा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की, इस फैक्ट्री को बस्तर के अमित गुप्ता और उसका भाई पंकज गुप्ता के द्वारा संचालन किया जा रहा था, ओड़िशा पुलिस के छापामार दस्ते को देखते ही दोनों भाई फरार हो गए, इस फैक्टरी को दोनों भाई काफी समय से चला रहे थे, यह फैक्ट्री जगदलपुर से सटे ओड़िशा राज्य के कोटपाड़ गांव के एक ठिकाने पर चल रही थी, फैक्ट्री में
छत्तीसगढ़ में खपाई जाने वाली गोवा ब्रांड की नकली शराब को तैयार करने के साथ ही साथ बड़ी शराब कंपनियों के 9 तरह के ब्रांड की भी हू-ब-हू दिखने वाले नकली शराब को तैयार किया जा रहा था, इस कार्यवाही के दौरान पुलिस को स्टीगर, कॉर्क, स्पिरिट, पंचिंग मशीन बरामद किया गया है, शशिकांत दत्ता एक्साइज इंस्पैक्टर जैपुर रेंज ने बताया कि जैसे ही इस नकली शराब खपाने वाली फैक्ट्री के बारे में जानकारी मिली तत्काल ही एक टीम को तैयार कर भेजा गया, जहाँ भारी मात्रा में नकली शराब जब्त किया गया है, इस शराब को ना सिर्फ ओड़िसा में बल्कि जगदलपुर में भी खपाया जा रहा था, फिलहाल पुलिस ने सभी सामानों को जब्त करने के साथ ही दोनों आरोपी भाई की तलाश कर रही है,

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?