August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

किसान के खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस को दी सूचना, पहचान कार्यवाही में जुटी पुलिस

कोरबा। मंगलवार शाम 4 बजे रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोरकोमा गांव उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला की लाश किसान जोगीराम राठिया के खेत में देखी गई। राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंचे मृतिका की पहचान कार्यवाही में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि रितिक की उम्र लगभग 40 से 45 साल होगी। ठंड से बचने जैकेट पहनी हुई है वही नीचे कपड़ा शरीर में कपड़ा लिपटा हुआ है। बताया जा रहा है कि किसान जोगीराम राठिया डबल फसल काटने के बाद खेत में फिर से फसल लगाने जुताई कर बोरवेल का पानी डाला हुआ है। जहां फसल लगाने की तैयारी में था और यह घटना सामने आ गई। स्थानीय लोगों की माने तो इस महिला को पहली बार ग्रामीणों ने देखा है इससे पहले आसपास कभी नजर नहीं आई है।
सूचना मिलते ही रजगगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच कार्यवाही शुरु की। मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी हुई है जहां व्हाट्सएप के माध्यम से और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवार के माध्यम से पहचान में जुटी हुई है।
पुलिस ने शव का अगली कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया है जहां शव कक्ष में रखा गया है। पुलिस की माने तो पहचान कार्यवाही होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी फिलहाल शव को मरचुरी में रखा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?